Maharashtra: खेलते समय 10 वर्षीय लड़के को आया हार्ट अटैक, मौत से परिवार में मातम
Maharashtra Child Death: महाराष्ट्र के कोल्हापूर जिले के कोडोली गांव में दस वर्षीय श्रवण अजीत गावड़े की गुरुवार शाम गणपति मंडल में खेलते समय अचानक तबियत बिगड़ने के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Maharashtra News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की पन्हाला तहसील के कोडोली गांव में एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें दस वर्षीय श्रवण अजीत गावड़े की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खेलते समय वह अचानक अस्वस्थ हो गया और दौड़कर घर पहुंचा, जहां वह मां की गोद में लेट गया और वहीं उसकी अंतिम सांसें थम गईं। इस घटना से कोडोली और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, श्रवण अपने परिवार के साथ वैभव नगर में रहता था। गुरुवार शाम वह गणपति मंडल में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह तुरंत घर की ओर भागा और मां के पास पहुंचा, लेकिन कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बालक की मौत गंभीर हार्ट अटैक के कारण हुई है।
अजीत गावड़े के दो बच्चे थे
श्रवण की अचानक हुई इस दुखद मौत से गावड़े परिवार गहरे शोक में डूब गया है। अजीत गावड़े के दो बच्चे थे एक बेटा और एक बेटी। चार साल पहले उनकी बेटी का निधन हो चुका था। अब इकलौते बेटे की मौत ने पूरे परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
अचानक जाना सभी के लिए बेहद पीड़ादायक
स्थानीय निवासी और पड़ोसी श्रवण की चंचलता और मिलनसार स्वभाव की सराहना करते थे। वह हमेशा खेलकूद में आगे रहता था और सभी बच्चों के साथ मिलकर खेलता था। परिवार और पास-पड़ोस का कहना है कि उसका अचानक जाना सभी के लिए बेहद पीड़ादायक और चौंकाने वाला है।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने उनके साथ खड़े हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव के बाद फडणवीस देंगे इस्तीफा? मोदी-शाह सौंपेंगे बड़ी जिम्मेदारी, होगा बड़ा सियासी उलटफेर!
क्यों बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले?
हाल के वर्षों में हार्टअटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, मानसिक तनाव, नींद की कमी और शारीरिक सक्रियता में गिरावट है। इसके अलावा युवाओं में धूम्रपान, शराब का सेवन, अत्यधिक कैफीन, एनर्जी ड्रिंक और स्टेरॉइड्स का बढ़ता चलन भी हृदय संबंधी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। आधुनिक तकनीक से जुड़े लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले पेशेवर, खासकर IT और कॉर्पोरेट सेक्टर के लोग, अधिक प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही, कोविड-19 के बाद कई लोगों में हृदय संबंधी जटिलताएं भी देखी गई हैं, जिससे ये मामले और अधिक चिंताजनक हो गए हैं।
