Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kolhapur News: भजन की रात और हत्या की साजिश, देवर के साथ मिलकर पति का किया कत्ल, अनैतिक रिश्तों का खूनी अंजाम

अनैतिक संबंधों की परिणति एक खौफनाक हत्या में हुई, जब पत्नी ने अपने देवर की मदद से पति की निर्मम हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शुक्रवार सुबह वडगांव में सामने आई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 11, 2025 | 06:03 PM

भजन की रात और हत्या की साजिश। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोल्हापुर: अनैतिक संबंधों की परिणति एक खौफनाक हत्या में हुई, जब पत्नी ने अपने देवर की मदद से पति की निर्मम हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शुक्रवार सुबह वडगांव में सामने आई। मृतक की पहचान शिवाजी बंडा शिंदे (उम्र 47) के रूप में हुई है। इस मामले में पत्नी कांचन शिवाजी शिंदे और देवर चंद्रकांत धोंडीबा शिंदे (दोनों निवासी वडगांव) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंद्रकांत, मृतक शिवाजी का चचेरा भाई (देवर) है।

शुक्रवार तड़के वडगांव फाटे के पास काशी नाका इलाके में सड़क किनारे शिवाजी शिंदे का शव स्थानीय नागरिकों को दिखाई दिया, जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ग्रामस्थों और पुलिस पाटिल ने तुरंत मुरगूड पुलिस को सूचना दी। प्रारंभ में यह एक सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में यह स्पष्ट हो गया कि यह एक सुनियोजित हत्या है।

फाइनेंस और झगड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि शिवाजी शिंदे एक फाइनेंस कंपनी के जरिए बड़े पैमाने पर लेनदेन करता था। इन्हीं पैसों को लेकर उसका अपनी पत्नी कांचन के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना की रात, गुरुवार को शिवाजी काम से लौटकर वडगांव आया था। एकादशी के मौके पर गांव के मंदिर में भजन का कार्यक्रम चल रहा था, जहां वह देर रात तक रुका रहा।

सम्बंधित ख़बरें

सोलापुर MNS कार्यकर्ता हत्या कांड मामले में बड़ा एक्शन, तासवडे टोल प्लाजा पर चार आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी के बाद युवक की हत्या, चार जख्मी, एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

म्हसरूल में युवक की बेरहमी से हत्या, मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला

बालधुनी पुल के नीचे बहू की हत्या, सास और साथी गिरफ्तार, पैसों के लिए दिया वारदात को अंजाम

उज्जैन दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु हुए हादसे के शिकार, 3 लोगों की मौत, 8 घायल…

देवर की बाइक पर गया और फिर…

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि रात 11 बजे के बाद शिवाजी अपने चचेरे भाई चंद्रकांत की बाइक पर सवार होकर गया था। पुलिस ने तुरंत चंद्रकांत को हिरासत में लिया और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चंद्रकांत और कांचन ने मिलकर शिवाजी को सुनसान जगह पर ले जाकर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या की और पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को काशी नाका के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

8 घंटे में सुलझा मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुरगूड पुलिस निरीक्षक शिवाजी करे और उनकी टीम ने महज आठ घंटों में पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Husband was brutally murdered with help of his brother in law

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2025 | 06:03 PM

Topics:  

  • Kolhapur Crime
  • Kolhapur News
  • Kolhapur Police
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.