- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kolhapur »
- Friend Murdered In Kolhapur Over Money Dispute Two Arrested
कोल्हापुर में पैसों के विवाद में दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
कोल्हापुर: पैसों के विवाद (Money Dispute) में तीन युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त (Friend) को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारे जाने की घटना कोल्हापुर (Kolhapur) के शिरोल तालुका में सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पैसों के विवाद में तेजधार हथियार से अपने दोस्त की हत्या (Murder) कर उसके शव को आंशिक रूप से जला दिया, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। हालांकि घटना का खुलासा होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिरोल तालुका के दानोली निवासी 28 वर्षीय प्रशांत संजय भिसे के रूप में हुई है। उसकी हत्या के आरोप में प्रताप उर्फ गुंड्या संजय माने, अमोल उर्फ दद्या दत्ता हराले और सागर अजीत होगले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से प्रताप माने और सागर होगले को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वजी अमोल उर्फ दद्या दत्ता हराले जोकि फरार चल रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
पुरानी रंजिश में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, गोंदिया पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दारव्हा बस स्टैंड पर महिला का पर्स चोरी, पुलिस ने घंटों में 1.30 लाख का माल किया बरामद
शेगांव में 70 लाख रुपये का माल जब्त, पुलिस की अवैध गुटखा तस्करी पर कार्रवाई, चालक गिरफ्तार
उधार के पैसों को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि प्रशांत और सभी तीनों आरोपी एक-दूसरे के करीबी दोस्त थे। चूंकि प्रशांत बेरोजगार था, इसलिए उसने अपने दोस्तों से कुछ पैसे उधार लिए थे, जो वह लौटा नहीं सका था। इसी को लेकर हुए विवाद में यह वारदात हुई है, ऐसा जांच में सामने आया है।
शव को जलाने का प्रयास
पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन प्रशांत अपने दोस्तों से बात कर रहा था। बात करते-करते पैसे के लेनदेन को लेकर प्रशांत का अपने दोस्तों से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान किसी ने प्रशांत पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने हत्या के सबूत मिटाने के लिए प्रशांत के शव को जलाने का प्रयास किया। उसने उसकी बाइक भी पास के एक कुएं में फेंक दिया।
फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश
घटना के दो दिन बाद पुलिस को पता चला कि शिरोल तालुका के कोठाली गांव की सीमा के भीतर गायरान भूमि के एक कचरा डिपो में आधा जला हुआ शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत देख पुलिस के होश उड़ गए। सीने से पूरा शरीर जल गया, लेकिन उसका चेहरा नहीं जला था। इससे पुलिस को मृतक की शिनाख्त करना संभव हो पाया। घटना के सामने आने के कुछ घंटों के भीतर ही जयसिंहपुर पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
Friend murdered in kolhapur over money dispute two arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMUPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM













