कोल्हापुर में बाढ़ जैसे हालात! पंचगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर; ST की 65 फेरियां रद्द, अलर्ट मोड़ पर प्रशासन

Kolhapur Floods, Kolhapur Rain
कोल्हापुर में बाढ़ जैसे हालात
Published on
Updated on

कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बारिश तीन दिन से थमने का नाम नहीं ले रही है। नदी-नाले उफान पर है। पंचगंगा नदी का जलस्तर 38 फीट 4 इंच तक पहुंचा गया है। कोल्हापुर जिले में एसटी के 65 फेरियां रद्द कर दी गयी है। पानी भर जाने से कई सड़कें यातायात के लिए बंद हो गयी है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तीन दिन से कोल्हापुर में बादल बारिश की जगह आफत बनकर बरस रहे हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जिले में 28.4 मिमी बारिश हुई है। शाहुवाड़ी तहसील में सबसे अधिक 58.4 मिमी बारिश हुई है। 79 बांध पानी में डूब गए हैं। कई स्थानों पर नदी के पुल पर पानी आ जाने से कले-गगनबावड़ा, रत्नागिरी-कोल्हापुर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने शहर के संभावित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। प्रशासन को अलर्ट मोड रहने के आदेश दिए गए है।

तावड़े होटल क्षेत्र के 80 लोगों को साहू सांस्कृतिक भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। सुतारवाड़ा क्षेत्र के निवासियों को स्थानांतरित होने की सलाह दी गई है। राधानगरी बांध से 1400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार हो रहे बारिश से नागरिकों में बढ़ का डर सत्ता रहा है। हातकणंगले 15.6, शिरोल 7.1, पन्हाला 29.1, शाहूवाड़ी 58.4, राधानगरी 29.4, गगनबावड़ा 35.6, करवीर 21.8, कागल 24.7, गडहिंग्लज 25.6, भुदरगड 41.4 मिमी, आजरा 42.2, चंदगड 36.2 मिमी बारिश दर्ज किया गया है। इन क्षेत्र में कुल 28.4 मिमी बारिश हुई है।

जलमग्न हुए बांध

शिंगणापुर, राजाराम, सुर्वे, रुई, इचलकरंजी, तेरवाड, शिरोल व रुकडी, कुर्तानवाड़ी, चंदगढ़, हल्लारवाड़ी, न्हावेली, उमगांव, कोकरे, कोवाड, मानगांव, ढोलगरवाड़ी और जंगमहट्टी, म्हासवे, शेंगाव, गरगोटी, निलपन, वाघापुर, कुर्नी, बस्तवाडे, चिखली व करडवाडी, सालगांव, विलजी, ऐनापूर, गिजवणे, जरली व हरली, दत्तवाड, सिध्दनेर्ली, सुलकूड व बाचणी, भोसलेवाड़ी, कोपार्डे, शिरगांव, सवते सावर्डे व सरुड पाटणे, चिंचोली, तांदुलवाड़ी, कोडोली, माणगांव, खोची व शिगांव, हलदी, राशिवडे, सरकारी कोगे व शिरगांव, कले, शेनवडे, मांडुकली व वेतवडे, यवलूज, पुनाल तिरपण, ठाणे आलवे, कांटे, वालोली, बाजार भोगाव, पेंडाखले, करंजफेण, कुंभेवाड़ी, सुसकेवाड़ी, नवलाचीवाड़ी -1 व नवलाचीवाड़ी -2 ऐसी कुल 79 पानी में डूबे हुए हैं।

इचलकरंजी में की पंचगंगा नदी का पानी शहर के शहरी इलाकों की ओर आ रहा है। इसके चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मनपा प्रशासन अलर्ट हो गया है। अगर अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रही तो जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रशासन जल्द आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को खाली करने की आदेश दे सकती है। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और हर चार घंटे के बाद मनपा प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहा है।

कुछ मार्गों पर नदी का पानी आने के कारण राज्य सड़क परिवहन निगम को रविवार को 65 यात्राएं रद्द करनी पड़ीं। कुछ रास्ते पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं तो कुछ जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। कोल्हापुर-गगनबावड़ा मार्ग पर सड़कों पर जलभराव के कारण खोकुर्ले, मांडुकली से आने-जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

  • राधानगरी बांध 80 प्रतिशत भर चुका है।
  • शहर में 10 स्थानों पर पेड़ गिरे
  • कोल्हापुर-रत्नागिरी मार्ग पर मलकापुर में जधवाड़ी में सड़क पर पानी
  • काले से गगनबावड़ा मार्ग बंद
  • निलेवाडी-ऐतवडे समेत कई प्रमुख मार्ग बंद
  • नदी किनारे के गांवों को सतर्कता की चेतावनी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com