Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कारंजा विधानसभा क्षेत्र: दिवंगत विधायक राजेंद्र पाटनी के बाद कौन संभालेगा क्षेत्र की कमान, जानिए चुनावी विश्लेषण

भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कद्दावर नेता आने वाले दिन में सक्रिय रूप से रैलियां कर जनता के बीच पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की पहुंच हर विधानसभा सीट पर रहेगी। आज हम अपने चुनावी विश्लेषण में कारंजा विधानसभा क्षेत्र की बात कर रहे है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 16, 2024 | 03:27 PM

कारंजा विधानसभा सीट (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karanja Assembly constituency:महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को हो गया है तो वहीं 20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराए जाने वाले है। जैसे ही चुनाव की तारीखों का एलान हुआ वेसै ही राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कद्दावर नेता आने वाले दिन में सक्रिय रूप से रैलियां कर जनता के बीच पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की पहुंच हर विधानसभा सीट पर रहेगी। आज हम अपने चुनावी विश्लेषण में कारंजा विधानसभा क्षेत्र की बात कर रहे है।

एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

यहां पर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव दीवाली के बाद आयोजित किए जाने वाले है। यह एक चरण में 20 नवंबर को आयोजित होंगे तो वहीं पर मतदान 288 सीटों पर होने वाला है। इसके साथ ही मतदान के नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी। इसके लिए महाराष्ट्र में चुनाव की तैयारियों का दौर शुरु हो गया है।

जानिए कारंजा विधानसभा सीट के बारे में

कारंजा विधानसभा सीट की बात की जाए तो, महाराष्ट्र की 288 सीटों में से एक सीट हैं जो निर्वाचन क्रमांक 35 के अंतर्गत आता है। कारंजा, यह यवतमाल-वाशिम (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का एक हिस्सा है, जिसमें यवतमाल जिले के साथ-साथ पांच अन्य विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। वाशिम (एससी), रालेगांव (एसटी), यवतमाल (एसटी), दिग्रास और पुसाद। बता दें कि, इसकी जानकारी संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2008 के तहत दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

केरलम चुनाव: सियासी दांवपेच के बीच किताबों के दीवाने हैं VD Satheesan, जानें वकालत की बारीकी से सदन तक का सफर

केरल के ‘कैप्टन’ की अनसुनी कहानी: गरीबी से मुख्यमंत्री बनने तक का वो संघर्ष जिसने बदल दी सूबे की किस्मत

ममता बनर्जी के किले में सेंध लगाना क्यों मुश्किल है? क्या है दीदी का मॉडल जिसने बंगाल को बनाया अजेय?

केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान

ये भी पढ़ें- वाशिम विधानसभा क्षेत्र: बाघों के घर में किसकी होगी तेज दहाड़, जानें वाशिम में अब तक का राजनीतिक दांवपेंच

जानिए कौन रहा अब तक विधायक

यहां पर कारंजा की विधानसभा सीट पर कौन कब रहा विधायक जानिए

1978- अरविंद देशमुख (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक)
1980 -रामकृष्ण राठी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985 -अनंतराव देशमुख
1990- गुलाबराव गावंडे शिव सेना
1995- बाबासाहेब ढाबेकर स्वतंत्र राजनीतिज्ञ
1999- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004 -राजेंद्र पाटनी शिव सेना
2009 -प्रकाश डहाके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2014- राजेंद्र पाटनी भारतीय जनता पार्टी

कैसा रहा हैं 2019 का चुनावी इतिहास

यहां पर कारंजा की विधानसभा सीट पर 2024 के चुनाव से पहले 2019 में चुनाव आयोजित किए गए थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता डॉ. राजेंद्र पटनी ने 73,205 वोट दर्ज कर जीत हासिल की थी जहां पर उन्होंने एनसीपी के प्रकाश दहके को हराया था। जिन्हें 50,481 वोट मिले थे। लेकिन भाजपा को 23 फरवरी 2024 को झटका लगा कारंजा सीट पर विधायक का ओहदा संभाल रहे विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया इसके साथ ही अब इस सीट पर किसी प्रकार के नए चेहरे की जानकारी नहीं मिली है। 2019 के चुनाव के मुताबिक, बीएसपी के मोहम्मद युसुफ पंजानी को 41,907 वोट वोट शेयर 22.49% मिले थे इसके अलावा डॉ. राम शेषराव चव्हाण जो वंचित बहुजन अघाड़ी दल से खड़े थे इन्हें 12,493 वोट वोट मिले है।

क्या होगा आगे

यहां पर कारंजा की विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण देखने के लिए मिल रहे हैं इसका उदाहरण इस सीट पर मुस्लिम औऱ अनुसूचित जाति के मतदाताओं का प्रतिशत ज्यादा है। चुनाव की बेला में सभी राजनीतिक दलों की नजर जातिगत पहलुओं को उठाने पर हो सकती है। इधर भाजपा इस सीट के लिए किसी बड़े नेता का मैदान में उतारेगी।

Know the election analysis of karanja assembly constituency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 01:26 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.