- Hindi News »
- Maharashtra »
- Khaperkheda Bhanegaon Mine Affected Villagers Hunger Strike Day 3
खापरखेड़ा: पुनर्वासन की मांग पर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, आमरण अनशन का तीसरा दिन
खापरखेड़ा के ग्रामीण 11 वर्षों से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। आमरण अनशन का तीसरा दिन, प्रशासन की अनदेखी पर विरोध।

Nagpur Rural News: खापरखेड़ा क्षेत्र के बिनासंगम और भानेगांव के ग्रामीण पुनर्वासन की मांग को लेकर एकजुट हो गए हैं। भानेगांव ओपन कास्ट कोयला परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का 11 वर्षों से लंबित पुनर्वास अब आंदोलन का रूप ले चुका है। 18 मार्च से शुरू हुआ आमरण अनशन 20 मार्च को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि वेकोलि (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा सैकड़ों हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित किए जाने के बावजूद अब तक पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। नियमानुसार खदान शुरू होने से पहले पुनर्वास होना चाहिए था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह मामला वर्षों से अटका हुआ है।
खदान में होने वाली लगातार ब्लास्टिंग के कारण बिनासंगम और भानेगांव में घरों में दरारें पड़ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे हर दिन डर के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी में रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट
आरमोरी: सालभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं, पूर्व विधायक मडावी ने की मांग
केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड
महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश
यह क्षेत्र चंद्रशेखर बावनकुले के निर्वाचन क्षेत्र में आता है। पुनर्वास के लिए दहेगांव रंगारी और रनाला क्षेत्र में जमीन तय की गई थी, लेकिन वेकोलि द्वारा आवश्यक राशि जमा न किए जाने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
आंदोलन को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता भिवा तांडेकर के नेतृत्व में ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि “न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।”
सूत्रों के अनुसार बिनासंगम के सरपंच नारायण भडंग ने भी पहले अनशन की घोषणा की थी, लेकिन बाद में वे पीछे हट गए। अब आंदोलन के और उग्र होने की संभावना जताई जा रही है।
कल से श्रृंखलाबद्ध उपोषण
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो 22 मार्च से गांववासी श्रृंखलाबद्ध उपोषण शुरू करेंगे। आंदोलन स्थल पर अब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।
Khaperkheda bhanegaon mine affected villagers hunger strike day 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भिवंडी में रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट
Mar 20, 2026 | 10:02 PMएक बस्ता, कुछ कपड़े और बहुत सारे नए अनुभव, जानें युवाओं में क्यों बढ़ रहा है Solo Traveling का क्रेज?
Mar 20, 2026 | 10:01 PMतेल, गैस के बाद अब… सैलानियों के पार्क भी होंगे निशाने पर, ईरान की नई प्लानिंग से दुनियाभर में दहशत
Mar 20, 2026 | 09:59 PM‘मुंबई की भागदौड़ में मिला सच्चा रिश्ता…’, अनुपम खेर ने दोस्त अशोक पंडित के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
Mar 20, 2026 | 09:56 PMट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PMरेलवे कर्मियों की मौज: किलोमीट्रेज अलाउंस में जोरदार बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2024 से मिलेगा 2 साल का मोटा एरियर
Mar 20, 2026 | 09:49 PMबरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PMवीडियो गैलरी

राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM













