नागपुर काटोल में बड़ा हादसा! ट्रक पलटा, ईंटों के ढेर में दबकर 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Nagpur Truck Accident: काटोल के पास ईंटों से लदा आयशर ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हुआ। ईंटों के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
काटोल दुर्घटना,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Katol Accident: काटोल खापा से सावनेर मार्ग होते हुए मोव्ाड़ की ओर ईट लेकर जा रहा एक आयशर ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसा मंगलवार को ईसापुर (झिल्पा) गांव के पास हुआ।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, मृतकों की पहचान संजय सुदाम कनेरे (44), लीलाधर विष्णू बालूलकर (40) और अजित नीलकंठ भलावी (40) के रूप में हुई हैं। वहीं घायल राजेंद्र राजगुरू, हेमराज लक्ष्मण कन्हेरे और सुभाष जयराम धुर्वे का अस्पताल में इलाज जारी है।
मृतक और घायल सभी मोवाड़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार, एमएच 23-एयू 3235 नंबर का आयशर ट्रक ईंटों से लदा हुआ मोवाड़ की ओर जा रहा था। टुक में मौजूद कुछ मजदूर केबिन में सो रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। इससे तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें भरी ईंटों का भारी ढेर मजदूरों के ऊपर जा गिरा।
भीषण हादसे में 3 मजदूरों की मौत, चालक फरार
हादसा इतना भीषण था कि 3 3 मजदूरी की मोके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और बचाव दल को सूचना दी।
यह भी पढ़ें:-हार्ट अटैक बताकर दफनाया शव, दहेज के लिए हैवानियत! नागपुर में बहू की गला घोंटकर हत्या, पति-जेठ गिरफ्तार
सूचना मिलते ही काटोल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, हादसे के बाद ट्रक चालक और मालिक प्रवीण उर्फ गोलू बले मौवाड़ निवासी घटनास्थल से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
काटोल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक रणजीत शिरसाट के मार्गदर्शन में नीलेश उईके और अमोल वाघ आगे की जांच कर रहे है।
