Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कसारा रूट पर दो दिन स्पेशल ब्लॉक, कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

Special Block Central Railway Local: मध्य रेलवे ने कसारा-इगतपुरी-खर्डी सेक्शन में ओएचई कार्य के लिए दो दिन का स्पेशल ब्लॉक घोषित किया है। इससे लोकल और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 10, 2026 | 11:05 AM

स्पेशल ब्लॉक (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Special Block Central Railway Local Update: मध्य रेलवे के मुंबई डिवीज़न के कसारा-इगतपुरी- खर्डी सेक्शन में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) से जुड़ी रुकावटों को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इन कामों के लिए आज रविवार 10 व सोमवार 11 मई को स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने की घोषणा की गई है।

इस वजह से सीएसएमटी-कसारा सीधी लोकल सेवा बंद रहेगी। साथ ही मेल-एक्सप्रेस ट्रैफिक के शेड्यूल पर भी असर पड़ेगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह ब्लॉक इगतपुरी-खर्डी सेक्शन की अप व डाउन मेन लाइन पर दोपहर 3।50 बजे से शाम 5।50 बजे तक रहेगा।

ब्लॉक के दौरान इस सेक्शन में उपनगरीय लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। रेल प्रशासन के अनुसार सीएसएमटी से कसारा जाने वाली एन 19, एन21 और एन23 लोकल ट्रेनों को आसनगांव तक ही चलाया जाएगा। वहीं कसारा से सीएसएमटी आने वाली कुछ लोकल ट्रेनें आसनगांव से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। इसके अलावा कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को भी विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर

पालघर के सातपाटी में 350 करोड़ की मत्स्य बंदर परियोजना शुरू, मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महिला एवं बाल विकास विभाग में डिजिटल ट्रांसफर सिस्टम लागू

Fruit Vegetable Adulteration: महाराष्ट्र में फल-सब्जियों में मिलावट पर सख्ती, दोषियों के लाइसेंस होंगे रद्द

मध्य रेलवे के अनुसार रविवार और सोमवार को इगतपुरी खर्डी के बीच अप और डाउन मेन लाइन पर दो घंटे का स्पेशल ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कसारा रूट पर लोकल सर्विस पूरी तरह से बंद रहेंगी।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, राजगीर एक्सप्रेस, सेवाग्राम एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को 10 से 15 मिनट तक विलंबित चलाने की भी जानकारी दी गई है।

लोकल सेवाओं पर असर

सीएसएमटी से दोपहर 1:10 बजे, 2:17 बजे और 2:46 बजे निकलने वाली कसारा लोकल ट्रेने सिर्फ आसनगांव तक ही चलेंगी। कसारा से सीएसएमटी आने वाली कुछ लोकल ट्रेनें बाद में आसनगांव से निकलेगी। इसी तरह कसारा-सीएसएमटी लोकल ट्रेन (कसारा से दोपहर 3:35 बजे निकलने का समय) आसनगांव से शाम 4:12 बजे निकलेगी। कसारा सीएसएमटी लोकल ट्रेन (कसारा से शाम 4:16 बजे निकलने का समय) आसनगांव से शाम 4:54 बजे निकलेगी। कसारा-सीएसएमटी लोकल ट्रेन (कसारा से शाम 5:02 बजे रवाना होगी) आसनगांव से शाम 5:39 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें :- जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर

जांच लें ट्रेनों की स्थिति

मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह ब्लॉक आधारभूत संरचना के रखरखाव और सुरक्षा कार्यों के लिए आवश्यक है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने और रेलवे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Kasara route special block central railway local update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 11:05 AM

Topics:  

  • Local Train Service
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.