Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेलगावी विवाद के बाद KSRTC का बड़ा फैसला, कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सेवा पूरी तरह ठप

बसों और उनके कर्मियों पर हुए हमलों के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बेलगावी में व्याप्त तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 25, 2025 | 01:16 PM

कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सेवा 'बंद'। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेलगावी: बसों और उनके कर्मियों पर हुए हमलों के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम यानी केएसआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने कल से महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं रोक दी हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी कर्नाटक के लिए अपनी बस सेवाएं बंद कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि बेलगावी में व्याप्त तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस बीच, नारायण गौड़ा के नेतृत्व वाली ‘कर्नाटक रक्षण वेदिके’ ने मंगलवार को ‘बेलगावी चलो’ का आह्वान किया। संगठन ने मंगलवार को बेलगावी में मार्च निकालने, विरोध प्रदर्शन करने और जनसभा आयोजित करने की योजना बनाई है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह बेअसर: बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद कर्मचारी नदारद, नागरिक सेवाएं ठप

होली स्पेशल: कोंकण के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेनें; एलटीटी-मडगांव और दिवा-चिपलुन के बीच मिलेगी विशेष सेवा

मुंबई ईस्ट-वेस्ट लिंक वाले बेलासिस पुल का देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, बदला नाम, जानिए खास बातें

अजित पवार विमान हादसा: विधान परिषद सभापति ने सरकार को दिए तथ्य पेश करने के निर्देश; CBI जांच और FIR की मांग

भाषा को लेकर हुआ था विवाद

बेलगावी में भाषा को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर केएसआरटीसी बस को रोका और एक यात्री से मराठी में बात नहीं करने पर उसके कंडक्टर और चालक की पिटाई कर दी। एक नाबालिग लड़की (यात्री) ने भी शिकायत दर्ज कराई कि बस कंडक्टर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

कार्रवाई में कोताही बरतने का आरोप

दोनों राज्यों की बसों को नुकसान पहुंचाया गया और बस चालकों पर हमले किए गए, जिसके बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया। कर्नाटक के मंत्रियों ने शांति बनाए रखने की अपील की। कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह केएसआरटीसी बसों पर हमला करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई में कोताही बरत रहें है।

Karnataka maharashtra bus service shut down

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 01:08 PM

Topics:  

  • Bus Services
  • Karnataka
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.