- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kalamna Sawmill Fire Seven Fire Engines Timber Traders Loss No Casualty Nagpur
Nagpur Kalamna Fire Incident: 2 सॉ मिलें जलकर खाक, 7 दमकलों ने घंटों में पाया काबू
Nagpur Kalamna Fire Incident: नागपुर के कलमना में दो सॉ मिलों में भीषण आग लगी। 7 दमकल वाहनों ने घंटों में आग पर काबू पाया। सारा सामान जल गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर कलमना आग हादसा,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Kalamna Fire Incident Property Loss: नागपुर में एक बार फिर भीषण आग की घटना सामने आई। कलमना में 2 सॉ मिलों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एक के बाद एक कुल 7 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने तक सॉ मिलों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
गनीमत रही कि इस भीषण आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार चिखली लेआउट, कलमना में रामेश्वर टिंबर ट्रेडर्स और कमला टिंबर ट्रेडर्स नामक सॉ मिलें मौजूद हैं, देर रात करीब 1:15 बजे यहां मौजूद एक सॉ मिल में अचानक आग लग गई।
भारी मात्रा में सूखी लकड़ियां मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने दूसरी सॉ मिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की बड़ी-बड़ी लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
कामठी-नागपुर हाईवे पर स्क्रैप वाहनों के गोदाम में भीषण आग, दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Sambhajinagar में पीजी सीट दिलाने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये; आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
Ajanta Caves: सिल्लोड़-सोयगांव में पर्यटन को लगेंगे पंख; 15 करोड़ की निधि के लिए पर्यटन विभाग सक्रिय
Maharashtra Weather: कहीं लू का सितम, कहीं बिजली की कड़क! अगले 24 घंटों में 10 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
आनन-फानन में दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। सॉ मिल में लगी आग की गंभीरता को देखते हुए कलमना, सुगतनगर, सक्करदरा, वाठोड़ा, लकड़गंज और कॉटन मार्केट से कुल 7 दमकल वाहनों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।
घंटों चला कूलिंग ऑपरेशन
दमकल जवानों के पहुंचने से पूर्व आग ने विकराल रूप ले लिया था। मौके पर पहुंचते ही जवानों ने तुरंत आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। कई टैंकर पानी की बौछार की गई, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया। वही कूलिंग ऑपरेशन तड़के सुबह तक जारी रहा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर विदर्भ में डीजल संकट, खदानों में थमे ट्रकों के पहिए; उत्पादन और सप्लाई पर असर
लकड़ियां, मशीनें हुई खाक
गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारण सॉ मिलों में रखी भारी मात्रा में सागौन की लकड़ियां, लकड़ी काटने की 2 मशीनें, टिन शेड और एसी समेत सारा माल नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
Kalamna sawmill fire seven fire engines timber traders loss no casualty nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कामठी-नागपुर हाईवे पर स्क्रैप वाहनों के गोदाम में भीषण आग, दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
May 08, 2026 | 08:16 AMभीषण गर्मी से सूख रहे जलस्रोत, महाराष्ट्र के बांधों में पानी घटकर 38 फीसदी के करीब पहुंचा
May 08, 2026 | 08:16 AMराजधानी की फिनिक्स गैस एजेंसी के खिलाफ जांच में कई खुलासे, हर महीने उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली
May 08, 2026 | 08:12 AMबंगाल में नई सरकार का आगाज: किसके सिर सजेगा CM का ताज? अमित शाह की मौजूदगी में आज विधायक दल की बैठक
May 08, 2026 | 08:09 AMSambhajinagar में पीजी सीट दिलाने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये; आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
May 08, 2026 | 07:55 AMMaa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
May 08, 2026 | 07:54 AMAshok Kharat Case में ईडी का बड़ा एक्शन, ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की करोड़ों की संपत्ति जब्त
May 08, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM












