‘पचास खोके, एकदम ओके’ का नारा देने वाले कांग्रेस विधायक BJP में शामिल
Maharashtra News: पचास खोके, एकदम ओके का नारा देने वाले कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वो किसी लालच में पार्टी से नहीं जुड़ रहे है।
- Written By: सोनाली चावरे
कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल (pic credit; social media)
Kailash Gorantyal Joins BJP: ‘पचास खोके, एकदम ओके’ का नारा देने वाले कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल गुरुवार (31 जुलाई) को अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गये। जब शिवसेना टूटी थी तब उन्होंने एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों पर निशाना साधा था। कैलाश गोरंट्याल ने ‘पचास खोके, एकदम ओके’ का नारा दिया था। यह नारा महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में बहुत पॉपुलर हुआ था। लेकिन अब उसी नेता ने शिंदे का हाथ थामा है।
बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व नगरसेवकों के साथ-साथ पूर्व जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में बीजेपी में प्रवेश किया।
रविंद्र चव्हाण ने किया स्वागत
इस अवसर पर रविंद्र चव्हाण ने कहा, जमीन से जुड़े कार्यकर्ता कैलाश गोरंट्याल का बीजेपी में प्रवेश होना हमारे लिए हर्ष का विषय है। इस क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों को हल करने की जिम्मेदारी महायुती सरकार और हम सबकी है। बीजेपी की विकास की राजनीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए, ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प को पूरा करने के लिए गोरंट्याल ने बीजेपी में प्रवेश किया है। हम सब इनका विश्वास कायम रखेंगे और पार्टी इन सभी को पूरा समर्थन देगी।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यह भी पढ़ें- रवींद्र चव्हाण को मिली महाराष्ट्र BJP की कमान, निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष
लालच में नहीं थामा भाजपा का हाथ
बीजेपी में प्रवेश करते समय गोरंट्याल ने कहा कि उन्होंने किसी भी पद या अपेक्षा के साथ बीजेपी में प्रवेश नहीं किया है। उन्होंने केंद्र और राज्य के निर्णायक नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए सिर्फ विकास के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जालना की पहली महापालिका चुनाव में पहला महापौर बीजेपी का ही होगा। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
2024 का विधानसभा चुनाव हार गए थे गोरंट्याल
1999, 2009 और 2019 तीन बार के विधायक रहे गोरंट्याल 2024 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। जालना सीट से कांग्रेस के टिकट पर वो मैदान में उतरे जहां से शिंदे गुट के अर्जुन खोतकर ने उन्हें 31651 के अंतर से हराया। इस हार के बाद गोरंट्याल पार्टी पर ही भड़क गए और आरोप लगाया कि उनकी उम्मीदवारी में देरी होने की वजह से वो नहीं जीत सके।
