Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में आज हंगामे के आसार, विपक्ष का ‘जूता मारो’ आंदोलन, CM शिंदे भी जूते के साथ तैयार

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ महा विकास अघाड़ी के घटक दल आज दक्षिण मुंबई में 'जूता मारो' आंदोलन करेगें। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अपने विरोधीयों को सही समय पर जूते दिखाने की कही है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 01, 2024 | 08:17 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : जहां एक तरफ महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ महा विकास अघाड़ी के घटक दल आज दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक जूता मारो आंदोलन करेगें। इस आंदोलन को ‘सरकार को जूता मारो’ आंदोलन का नाम दिया गया है। वहीं दुसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अपने विरोधीयों को सही समय पर जूते दिखाने की बात कही है।

#WATCH | MVA (Maha Vikas Aghadi) to hold a protest march in Mumbai from Hutatma Chowk to Gateway of India, over Chhatrapati Shivaji Maharaj’s statue collapse incident. Police and other security personnel deployed in the city. pic.twitter.com/6dgNI32xea — ANI (@ANI) September 1, 2024

आज ‘जूता मारो’ आंदोलन

जानकारी दें कि महा विकास अघाड़ी (MVA)गठबंधन के नेताओं ने सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज यानी 1 सितंबर को विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। इस बाबत आज शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले समेत नेता आज रविवार को सुबह 11 बजे मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास हुतात्मा चौक से छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति तक मार्च निकालेंगे। हालांकि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने माफी भी मांगी है।

Nagpur: Maharashtra CM Eknath Shinde says, “This government keeps its promises. Those who are going to court against the Ladki Behin Yojana, need to beware. Those who are creating hurdles in our scheme will be shown shoes at the right time. Ask them, why do you want to stop our… pic.twitter.com/VL1soyJcrw — ANI (@ANI) August 31, 2024

वहीं मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इशारों में कहा कि, “यह सरकार अपने वादे पूरे करती है। लड़की बहन योजना के खिलाफ कोर्ट जाने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग हमारी योजना में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें सही समय पर जूते दिखाए जाएंगे। उनसे पूछिए, आप हमारी योजना को क्यों रोकना चाहते हैं, आप ​​हमारी योजना को क्यों बदनाम करना चाहते हैं, आप हमारी योजना के खिलाफ कोर्ट क्यों जा रहे हैं?”

सम्बंधित ख़बरें

वोट डालते समय कोई गड़बड़ी की तो… ये क्या बाेल गए डिप्टी सीएम शिंदे, राज्य में आया सियासी तूफान

सावरकर-आंबेडकर पर महायुति में टकराव! आशीष शेलार ने NCP को दी नसीहत, अजित पवार की पार्टी ने दिया जवाब

शिंदे के गढ़ में शिवसेना की बढ़ी टेंशन, बागियों ने ठोकी निर्दलीय ताल, मंत्री सरनाईक ने दी चेतावनी

अजित पवार की दहाड़, पुणे से ‘कोयता गैंग’ का करेंगे सफाया, कानून-व्यवस्था को बनाया बड़ा चुनावी मुद्दा

क्या है माजरा

दरअसल बीते दिसंबर 2023 में नौसेना दिवस पर सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति सोमवार 26 अगस्त को दोपहर को गिर गई। वहीं, इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने माफी मांगी है और कहा कि जल्द ही शिवाजी की भव्य प्रतिमा का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष को राजनीति रंग नहीं देना चाहिए, क्योंकि शिवाजी महाराज हम सभी के भगवान हैं और उनके दिखाये रास्ते पर ही वे लोग कामकाज कर रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी ने भी अपने महाराष्ट्र दौरे पर इस घटना को लेकर माफी मांग चुके हैं।

Joote maro rally 1 september maharashtra opposition mva shivaji statue uddhav thackeray sharad pawar eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 08:15 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • NCP
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.