JDU का दावा, उद्धव और शरद CM फडणवीस के संपर्क में, बदलाव के लिए रहे तैयार
Maharashtra News: JDU के नेता केसी त्यागी ने दावा किया है शरद पवार और उद्धव ठाकरे लगातार सीएम फडणवीस के संपर्क में है। बहोत जल्द महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होगा।
- Written By: सोनाली चावरे
सीएम फडणवीस, उद्धव ठाकरे (pic credit; social media)
JDU leader KC Tyagi on Maharashtra Politics: जनता दल (यूनाइटेड) के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने का दावा किया है। शरद पवार ने सीएम फडणवीस की तारीफ की है। उनका कहना था कि वे अपनी छवी सीएम फडणवीस में देखते है। इस पर केसी त्यागी ने दावा करते हुए कहा, “महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। एनसीपी-एसपी और शिवसेना-यूबीटी, लगातार भाजपा के संपर्क में हैं।”
केसी त्यागी ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर अहम टिप्पणी की है। एक तरफ केसी त्यागी ने समाजवादी पार्टी सांसदों के मस्जिद जाने पर अखिलेश यादव का बचाव किया, जबकि दूसरी तरफ उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने का दावा किया है।उनके दावे पर चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हाल ही में भले ही हंसी मजाक में ही लेकिन सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का ऑफर दिया था।
शरद पवार और ममता बनर्जी के बयानों पर रखी बात
असल में देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर शरद पवार समेत कई नेताओं ने ‘कॉफी टेबल बुक’ में उनकी प्रशंसा की थी। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शरद पवार, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही, उन्होंने बिहार में एसआईआर पर जारी राजनीति के बीच अपनी बात रखी।
सम्बंधित ख़बरें
Akola Cattle Rescue: ईद पर कुर्बानी के लिए हाे रही थी तस्करी; 5 गायों को बचाया, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के कोलाबा में टला बड़ा हादसा! 5 मंजिला किस्मत बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
संभाजीनगर में ‘प्लग एंड प्ले’ औद्योगिक पार्क योजना में शहर को शामिल करने की मांग; निवेशकों को मिलेगा बढ़ावा
यह भी पढ़ें – बंद कमरे में आदित्य और फडणवीस की सीक्रेट मीटिंग, सियासी भूचाल के मिले संकेत
बता दें कि अखिलेश यादव दिल्ली में संसद भवन के पास बनी मस्जिद में समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ नजर आए थे। इस पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, केसी त्यागी का बयान बिल्कुल उलट आया है। उन्होंने कहा, कि यह गलत नहीं है।
अखिलेश यादव पर बोले- मस्जिद मीटिंग की जगह नहीं
केसी त्यागी ने कहा, रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी इस मस्जिद के इमाम हैं। उन्हीं के निमंत्रण पर सपा के सांसद वहां चाय पीने गए थे। इससे पहले बीजेपी ने अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मस्जिद मीटिंग की जगह नहीं है।
एसआईआर का चल रहा आकलन
बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर केसी त्यागी ने कहा, एसआईआर का आकलन चल रहा है। 97 प्रतिशत लोगों ने अपने नाम रजिस्टर्ड कराए हैं। एक महीने का समय राजनीतिक पार्टियों को दिया जाएगा, ताकि अपने नामों को सही से शामिल किया जा सके। एक महीने का समय राजनीतिक पार्टियों को दिया जाएगा, ताकि अपने नामों को सही से शामिल किया जा सके।
हिंदी को प्रमोट करना भाषाई आतंकवाद नहीं
केसी त्यागी ने इस दौरान ममता बनर्जी की ‘भाषाई आतंकवाद’ वाली टिप्पणी पर भी जवाब दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा, हिंदी को प्रमोट करना भाषाई आतंकवाद नहीं है। हम मराठी, बंगाली और तेलुगु समेत सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। इससे पहले, ममता बनर्जी ने एक रैली के दौरान कहा, भाजपा भाषाई आतंकवाद फैलाने का काम कर रही है।
