- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Santosh Deshmukh Murder Case People Took Out A Protest March In Jalna
संतोष देशमुख हत्याकांड: जालना में सड़क पर उतरे लोग, मंत्री मुंडे से मांगा इस्तीफा
सरपंच संतोष देशमुख के हत्यारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग को लेकर जालना शहर में शुक्रवार को सर्वदलीय विरोध मार्च निकाला गया। इसमें देशमुख के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए...
- Written By: आकाश मसने

जालना में निकाला गया विरोध मार्च, देशमुख के परिवार के सदस्य भी हुए शामिल (सोर्स: एक्स@kuldipborade222)
जालना: बीड जिले मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। मसाजोग गांव के कई लोगों ने पिछले सप्ताह ‘जल समाधि’ आंदोलन किया था और पुलिस को मामले के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए 11 जनवरी तक की समयसीमा दी थी। मसाजोग गांव निवासियों ने शुक्रवार को कहा कि वे आंदोलन के अगले कदम के बारे में कुछ दिनों में तय करेंगे।
इधर सरपंच संतोष देशमुख के हत्यारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग को लेकर जालना शहर में शुक्रवार को एक सर्वदलीय विरोध मार्च निकाला। अपनी को लेकर सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की। यह मार्च मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था।
एक पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर किये जा रहे जबरन वसूली के प्रयास का कथित तौर पर विरोध करने को लेकर देशमुख का अपहरण कर लिया गया, प्रताड़ित किया गया और 9 दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
LPG पर चल थी बाइक, डिक्की में मिला 3 किलो का सिलेंडर, जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, 30 मई से करेंगे आमरण अनशन, जानें क्या है मांग
जालना में मनपा की बड़ी कार्रवाई: नूतन वसाहत से हटाई गईं 30 मटन-चिकन की दुकानें, नागरिकों को मिली राहत
देशमुख के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए
जालना के मार्च में भाग लेने वाले लोगों ने शीघ्र जांच की मांग की। साथ ही कराड और हत्या के बीच संबंध होने का आरोप लगाते हुए मंत्री मुंडे के इस्तीफे की मांग की। इस मार्च में विभिन्न दलों के नेता, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे और संतोष देशमुख के परिवार के सदस्य शामिल हुए।
आम्ही स्व.संतोष देशमुख यांच्या कुटुंबासोबत #जनआक्रोश #मोर्चा #जालना
स्व.संतोष देशमुख यांच्या मारेकऱ्यांना फाशीची शिक्षा व्हावी या मागणीसाठी जालना येथे #भव्य मोर्चा संपन्न झाला. या मोर्चात #सहभाग नोंदवला #jalna#BEED#मस्साजोग ⚖️#न्याय #JusticeForSantoshDeshmukh #Maratha pic.twitter.com/CmyzOyx8ZO — Kuldip Borade Patil (@kuldipborade222) January 10, 2025
सांसद काले ने दी चेतावनी
कांग्रेस नेता और जालना सांसद कल्याण काले ने चेतावनी दी कि कार्रवाई में देरी किए जाने पर और भी सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। सांसद काले ने सोमनाथ सूर्यवंशी की कथित हिरासत में मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मनोज जरांगे ने सीएम से की ये काम
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संतोष देशमुख की हत्या के मामले में हत्यारों और उनके सहयोगियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की। जरांगे ने मंत्री धनंजय मुंडे पर आरोपियों की मदद करने का आरोप भी लगाया।
Santosh deshmukh murder case people took out a protest march in jalna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
May 18, 2026 | 05:12 PMSilk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














