Tragedy at Tembhapuri Dam: मजदूर दिवस की खुशियां मातम में बदली; टेंभापुरी बांध में डूबने से 3 मजदूरों की मौत
Tembhapuri Dam: छत्रपति संभाजीनगर के टेंभापुरी बांध में नहाने गए 9 युवकों में से 3 मजदूरों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था और अवैध उत्खनन पर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Tembhapuri Dam Drowning Incident: मजदूर दिवस की छुट्टी का आनंद लेने गए युवकों के लिए पिकनिक का यह सफर आखिरी साबित हुआ। टेंभापुरी बांध में नहाने उतरे 9 दोस्तों के समूह में से 3 मजदूर गहरे पानी में समा गए।
1 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे वालूज एमआईडीसी और रांजणगांव शेणपुंजी क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
हादसे का विवरण और मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान शैलेश जोगदंड, अविष्कार लोखंडे आयु 23और शैलेश हेलसकर के रूप में हुई है। ये तीनों युवक वालूज औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में काम करते थे। दोपहर के समय जब समूह के कुछ युवक बांध में नहाने उतरे, तो उन्हें पानी के भीतर मौजूद गहरे और अनियमित गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा। अचानक गहराई में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सम्बंधित ख़बरें
जालना: हज 2026 में यात्रियों को झटका, टिकट कन्फर्म के बाद 10,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क पर उठे सवाल
संभाजीनगर में डिजिटल जनगणना 2027 की शुरुआत: 15 मई तक स्व-गणना, नागरिकों से सही जानकारी देने की अपील
Swachh Bharat Abhiyan: संभाजीनगर को देश में प्रथम स्थान दिलाने का लक्ष्य; नई कचरा संग्रहण प्रणाली का शुभारंभ
Sambhajinagar: महावितरण का विशेष कार्यक्रम, महाराष्ट्र दिवस पर 41 कर्मियों को उत्कृष्ट तकनीकी कर्मी पुरस्कार
बचाव अभियान और पुलिस कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही संभाजीनगर पुलिस और कांचनवाड़ी व पदमपुरा दमकल विभाग का बचाव दल मौके पर पहुँचा। करीब 4 बजे सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (घाटी) भेजा गया है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- संभाजीनगर में देवगिरी बैंक की अनोखी पहल: छात्रों को मिला म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स का तोहफा, प्रतिभा को नई उड़ान
अवैध उत्खनन बना मौत का कारण?
स्थानीय नागरिकों ने इस हादसे के लिए टेंभापुरी बांध क्षेत्र में होने वाले अवैध मुरूम और मिट्टी के उत्खनन को जिम्मेदार ठहराया है। उत्खनन के कारण बांध की सतह पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो नहाने आने वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में इस बांध में डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों ने अब प्रशासन से बांध में नहाने पर प्रतिबंध लगाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
