जालना में दो माह में शुरू होगी पाइप लाइन नेचुरल गैस, एलपीजी सिलेंडर की परेशानी होगी कम
Jalna Clean Energy Project: जालना में इंडियन ऑयल की पाइप लाइन परियोजना के तहत दो माह में घरों, उद्योगों व वाहनों के लिए PNG व CNG गैस उपलब्ध होगी, जिससे एलपीजी सिलेंडर की परेशानी कम होने की उम्मीद है।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalna City Gas Distribution( Source: Social Media )
Jalna City Gas Distribution: जालना शहर में एक ओर 250 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी के बीच अब नेचुरल गैस परियोजना से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
आगामी दो महीनों में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से शहर के घरों, उद्योगों व वाहनों के लिए पाइप लाइन के जरिए नेचुरल गैस (PNG) व (CNG) उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना के शुरू होने के बाद लोगों को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग व समय पर डिलीवरी की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। घरों में पानी कनेक्शन की भांति अब घरेलू गैस के लिए भी पाइप लाइन कनेक्शन दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
संभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
भारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
प्रदूषण नियंत्रण व स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना को प्राथमिकता दी गई है। शहर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में घरेलू व व्यावसायिक उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके हवा से भारी होने से रिसाव की स्थिति में नीचे जमा होने से विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है। इसके विपरीत, पाइप लाइन नेचुरल गैस (PNG) हवा से हल्की होती है व रिसाव होने पर तुरंत वातावरण में फैलने से दुर्घटना की संभावना कम रहती है। यह एलपीजी के मुकाबले सस्ती भी है।
स्टील उद्योगों को होगा लाभ
शहर में तेजी से विकसित हो रहा स्टील उत्तद्योग बिजली वितरण कंपनी को करीब 250 करोड रुपये का राजस्व देता है।
वर्तमान में कई उद्योगों में कोयले का उपयोग किए जाने से प्रदूषण बढ़ता है। पाइप लाइन गैस उपलब्ध होने के बाद कोयले का उपयोग व प्रदूषण में भी कमी आएगी।
यह भी पढ़ें:-स्वच्छ भारत मिशन को बल: जालना में स्वच्छता को बढ़ावा, मनपा के बेड़े में शामिल हुए 5 नए आधुनिक सफाई वाहन
मुंबई-नागपुर गैस लाइन से जुड़ेगा जालना
मुंबई से नागपुर तक गैस पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी मुख्य लाइन से जालना, बीड़ व जलगांव शहरों को जोड़ा जाएगा, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से इन शहरों में आंतरिक पाइपलाइन नेटवर्क का कार्य जारी है।
