Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जालना पर मेहरबान हुए इंद्रदेव: 24 घंटे में 83.1 मिमी औसत बारिश, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान!

Jalna Heavy Rain: जालना जिले में तेज बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। 24 घंटे में औसतन 83.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई। कई राजस्व मंडलों में भारी बारिश से खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 02, 2026 | 07:51 PM

जालना जिले में तेज बारिश (सोर्सः AI डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Jalna Kharif Crop Relief: जालना जिले में हुई तेज वर्षा ने अन्नदाताओं और आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। गत 24 घंटों में सुबह 8 बजे तक जिले में औसतन 83.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले के 50 में से 39 राजस्व मंडलों में 65 मिमी से अधिक बारिश होने से खरीफ फसलों को लाभमिला है। इंद्रदेव के प्रसन्न होने से नदियां, नाले व छोटे जलस्रोत फिर से बहने लगे हैं व जलाशयों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

सबसे अधिक वर्षा भोकरदन तहसील में 107.9 मिमी दर्ज की गई। यही नहीं, जालना में 95 मिमी, मंठा में 86.9, परतूर में 80.9, जाफराबाद में 80.4, बदनापुर में 77.2, घनसावंगी में 71.9 व अंबड़ में 59.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में अब तक औसत वार्षिक वर्षा का 61.6 फीसदी पानी बरस चुका है। यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह वर्षा जारी रही, तो सिंचाई परियोजनाओं के जलाशयों में जलसंग्रह बढ़ेगा व सूखे की आशंका भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

आक्रामक रुख के बाद नासिक में गड्ढा-मुक्ति शुरू, मंत्री महाजन व महापौर के दौरे से जागा प्रशासन

किसानों को दिया गया 3,143 करोड़ फसल ऋण, विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश

नासिक: करंजवन बांध 90% भरा, कादवा नदी में बाढ़ से बांध जलमग्न, मनमाड में चार दशक का जल संकट होगा खत्म

तेज बारिश से 3 मकान हुए क्षतिग्रस्त

मौसम विभाग ने शनिवार को भी जिले में वर्षा की संभावना जताई है। लगातार तेज वर्षा के चलते बदनापुर तहसील के सागरवाड़ी गांव में स्वरूपचंद गुशिंगे का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मंठा तहसील के किरला गांव में 2 मकानों की दीवारें ढह गई।

प्रशासन ने नुकसान का पंचनामा शुरू कर दिया है। जिले में सबसे अधिक 155.5 मिमी वर्षा हसनाबाद राजस्व मंडल में दर्ज की गई। बावणे पांगरी में 113.5 मिमी, सेवली में 110.8 व वाघूल में 110.5 मिमी वर्षा हुई।

 यह भी पढ़ें:-

भारी वर्षा वाले प्रमुख क्षेत्र

जालना शहर, जालना ग्रामीण, वाधूल, नेर, सेवली, विरेगांव, रामनगर, पाचनवडगांव, भोकरदन, सिपोरा, धावडा, आनवा, पिंपलगांव, हसनाबाद, राजूर, केदारखेड़ा, सेलगांव, दाभाड़ी, बावणे पांगरी, माहोरा, कुंभारझरी, टेंभुर्णी, वरूड, परतूर, वाटूर, आष्टी, श्रीष्टी, सातोना खुर्द, घनसावंगी, राणी उंचेगांव, रांजणी, जांबसमर्थ, पानेवाड़ी, मंठा, तलणी, ढोकसाल, पांगरी गोसावी, रोहिलागढ़ व धनगर पिंपरी में 65 मिमी से अधिक वर्षों दर्ज की गई।

Jalna heavy rain kharif crops relief 83 mm rainfall water level rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 07:51 PM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Jalna News
  • Kharif Crop
  • Maharashtra Weather Update
  • Monsoon News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.