जालना में ‘शिव महापुराण’ के बीच गिरा मंडप, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, 25 लोग घायल
Jalna Accident: महाराष्ट्र के जालना में रविवार 20 अप्रैल को तेज हवाओं के चलते शिव महापुराण के बीच भारी भरकम मंडप श्रद्धालुओं पर गिर गया। इस भीषण हादसे में 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
- Written By: प्रिया जैस
जालना हादसा (सौजन्य-एक्स)
जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले में महापुराण के दौरान तेज हवा चलने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 25 श्रद्धालु घायल हो गए है। महाराष्ट्र के जालना जिले में रविवार दोपहर एक धार्मिक आयोजन के दौरान तेज हवा के चलते मंडप ढह गया, जिससे 25 श्रद्धालु घायल हो गए। एक अधिकारी बताया कि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा उनका जालना जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 12 अन्य हसनाबाद के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना भोकरदन तहसील के वजीरखेड़ा गांव में दोपहर एक बजे हुई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु संतोष महाराज अधावने का ‘शिव महापुराण’ प्रवचन सुनने के लिए एकत्र हुए थे। अधिकारी ने कहा लोहे की छड़ों की मदद से बनाया गया अस्थायी मंडप तेज हवाओं के कारण ढह गया। इसकी छत नीचे जमा श्रद्धालुओं पर गिर गई।
घायलों का कराया गया सीटी स्कैन
महारुद्र यज्ञ के अवसर पर वजरखेड़ा गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों को जालना जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी जिला सर्जन डॉ. नितिन पवार कहते हैं, “जालना में मंडप लोगों पर गिर गया। अब तक 16 लोग अस्पताल आ चुके हैं। हमें नहीं पता कि और लोग आएंगे या नहीं। 16 लोगों के सिर पर चोटें आई हैं। उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। हमने उनका सीटी स्कैन कराया है।”
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
#WATCH | Jalna, Maharashtra | In-charge district surgeon, Dr Nitin Pawar says, “…The ‘mandap’ fell on the people. Till now, 16 people have come to the hospital. We don’t know whether any more are coming or not. 16 people have gotten wounds on their heads. None of them is in a… pic.twitter.com/f9YmnZYstB — ANI (@ANI) April 20, 2025
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कार्यक्रम में शामिल हुए थे 5 हजार श्रद्धालु
पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश फुके ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेजे जाने और मंडप को पुनः स्थापित किए जाने के बाद भी कार्यक्रम जारी रहा। उन्होंने कहा कि यह प्रवचन 18 अप्रैल को शुरू हुआ था जो 25 अप्रैल तक चलेगा और आज दोपहर 5000 श्रद्धालु जुटे थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
