जालना के DSP को पड़ेगी लात! वायरल वीडियो पर भड़के बच्चू कडू, बोले- इसके पीछे…
जालना में एक आंदोलनकारी को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। इस वीडियो में पुलिस अधिकारी आंदोलनकारी को उड़कर लात मारते हुए नजर आ रहा है। इस पर सियासी हलचल तेज हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस
जालना का वायर वीडियो (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Jalna News: जालना में एक आंदोलनकारी किसान को लात मारने वाले पुलिस उप-अधीक्षक अनंत कुलकर्णी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज़ हो गई हैं। पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उस पुलिस अधिकारी के पीछे भी लात मारी जानी चाहिए। यह घटना स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई, जब जालना की पालक मंत्री पंकजा मुंडे वहां आई थीं।
एक परिवार ने पुलिस के खिलाफ शिकायत करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस आरोपी का साथ दे रही है। जब प्रदर्शनकारी अमित चौधरी ने पंकजा मुंडे से मिलने की कोशिश की, तो डीएसपी अनंत कुलकर्णी ने उन्हें फिल्मी अंदाज़ में लात मार दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक रोहित पवार ने भी इस कृत्य को विकृति की पराकाष्ठा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
उस डीएसपी के ढुंगण पर हम लात मारेंगे – कडू
बच्चू कडू ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उस डीएसपी को भी लात मारनी चाहिए, हम उस डीएसपी के ढुंगण पर लात मारेंगे। उन्होंने पंकजा मुंडे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी इस घटना का विरोध करना चाहिए था। कडू ने कहा, दुनिया में सबसे होशियार हमारे मुख्यमंत्री हैं, जो खुद गृह मंत्री भी हैं। अगर उनकी पुलिस ऐसा व्यवहार करेगी तो केवल निलंबन की कार्रवाई से कुछ नहीं होगा। उस किसान से उस डीएसपी के ढुंगण पर लात मरवाई जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
जालना का वायरल वीडियो
स्वातंत्र्यदिनानिमित्त जनतेच्या कमरेत लाथा जालना : स्वातंत्र्यदिनानिमित्त पालकमंत्री पंकजा मुंडे जालन्यात आल्या असता एका कुटुंबाने जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर सुरू असलेल्या उपोषण स्थळावरून त्यांना भेटण्याचा प्रयत्न केला. मात्र, बंदोबस्तवरील पोलिसांनी त्यांना अडविले. त्यानंतर… pic.twitter.com/UkknBcwmhf — Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) August 15, 2025
चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
बच्चू कडू ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “मुझे लगता है कि मतदान भाजपा के कार्यालय से ही होना चाहिए, सारे मतदान केंद्र खत्म कर देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में 13 हजार फर्जी नाम मिले हैं। अगर लोकतंत्र को खत्म करने का काम हो रहा है, तो हम चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे और मांग करेंगे कि सरकारी स्कूलों की बजाय भाजपा कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए जाएं।”
यह भी पढ़ें – मैंने जिसकी गिराई सरकार, उसी ने बनाया मुख्यमंत्री, शरद पवार का बड़ा खुलासा, बोले- अब और चर्चा नहीं
एकनाथ शिंदे को लॉटरी किसने लगाई?
बच्चू कडू ने एकनाथ शिंदे और मंत्री गणेश नाइक के बीच के विवादित बयानों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, शिंदे साहब को लॉटरी किसने लगाई, लगवाकर किसने दी? आम आदमी को लॉटरी नहीं लगती। लॉटरी सिर्फ मंत्रियों और उद्योगपतियों को लगती है। गणेश नाइक को पता है कि लॉटरी किसने लगाई। इसके जरिए बच्चू कडू ने भाजपा पर ही परोक्ष रूप से निशाना साधा।
