Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jalna News: निकाय चुनाव में मित्र दलों से होगा मुकाबला, बीजेपी विधायक बोले- मेहमानों से भरी है पार्टी

Jalna News: जालना में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धि के मौके पर जालना जिला बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक लोणीकर ने आने-जाने वाले नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 09, 2025 | 05:34 PM

बबनराव लोणीकर ( सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जालना: महाराष्ट्र में सभी राजनीतिक पार्टियां स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। महायुति गठबंधन में भी तीनों पार्टियां निकाय चुनाव को लेकर सतर्क हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यालय में आयोजित एक कार्यशाला में विधायक बबनराव लोणीकर ने पार्टी से आने-जाने वाले नेताओं को मेहमान करार दिया।

मेहमान आते हैं और जाते हैं, लेकिन भाजपा को केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं द्वारा ही चलाया जाना चाहिए, ऐसा बयान विधायक बबनराव लोणीकर ने अन्य दलों से आए लोगों को संबोधित करते हुए दिया। मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धि के मौके पर जालना जिला बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता कार्यशाला में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे पार्टी में मेहमानों की भीड़ हो गई है।

मंत्रिमंडल में भी बढ़ी भीड़ – लोणीकर

विधायक बबनराव लोणीकर ने आगे कहा कि मंत्रिमंडल में भी भीड़ है। गांव-गांव में भी मेहमानों का जमावड़ा है। लेकिन पार्टी को हमें ही चलाना है, यह निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखना चाहिए। लोणीकर ने यह भी कहा कि जालना जिले की जिला परिषद और अन्य स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में शायद हमें मित्र दलों से भी मुकाबला करना पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

कल्याण में गरजे देवेंद्र फडणवीस: बोले-21 निर्विरोध सीटें देख विरोधियों के पेट में हो रहा है दर्द

छोटे दलों को मिटाने की हो रही साजिश, संघ-भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर का प्रहार

Nagpur Politics: करोड़पति प्रत्याशियों के हैं जलवे, पढ़े-लिखों ने भी ठोकी है ताल

‘मोहन बैंगन…ईस्ट बैंगन’ खेल मंत्री मंडाविया की फिसल गई जुबान, VIDEO पोस्ट कर TMC ने मचाया बवाल

जीतने की तैयारी पर लोणीकर ने कहा कि अगर मित्र दलों का साथ नहीं मिलता है तो हमें अपनी ताकत से चुनाव जीतने की तैयारी रखनी चाहिए। अगर जिला परिषद में बीजेपी के तीस सदस्य जीतते हैं, तो सत्ता के लिए हमें किसी की भी मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए शायद हमें मित्र दलों से भी चुनौती मिल सकती है।

‘रेल मंत्री बने रील मंत्री’, ठाणे लोकल हादसे को लेकर अश्विनी वैष्णव पर बरसे आदित्य ठाकरे, ठहराया जिम्मेदार

रावसाहेब दानवे के साथ मतभेद

रावसाहेब दानवे और उनके बीच पिछले पांच-छह सालों में पार्टी के भीतर कुछ मतभेद थे, लेकिन वे पार्टी की सीमा के भीतर थे। आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों के संदर्भ में लोणीकर ने कहा, हम दोनों ने यह तय किया कि अगर जालना महानगरपालिका बीजेपी के नियंत्रण में लाना है तो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेदों को सुलझा लिया जाना चाहिए।

Bjp mla babanrao lonikar maharashtra local body elections in jalna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 05:34 PM

Topics:  

  • BJP
  • Jalna
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.