अब Jalna से उठेगा नया नेता! भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर दानवे ने दी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी
Jalna News: भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर दानवे ने जालना में स्नातक मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं से हर वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने और आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की अपील की।
- Written By: अपूर्वा नायक
भास्कर पाटिल दानवे (सौ. सोशल मीडिया )
Jalna News In Hindi: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भास्कर पाटील दानवे ने कहा कि अब तक मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन में महज छत्रपति संभाजीनगर से ही उम्मीदवार उत्तारे गए हैं।
जालना जिले के मेहनती व सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे युद्धस्तर पर स्नातक मतदाता पंजीकरण अभियान सफल बनाएं।
अंबड़ चौक क्षेत्र में प्रा बाबा उगले की पहल पर स्नातक मतदाताओं के लिए विशेष पंजीकरण कार्यालय का उद्घाटन बीते दिन भास्कर दानवे ने किया। उन्होंने कहा कि, गली से लेकर दिल्ली तक भाजपा का मजबूत संगठन मौजूद है। स्नातक चुनाव भले ही जटिल दिखाई दे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
मतदाता पंजीकरण मुहिम की हुई शुरुआत
पार्टी के लिए यह बिल्कुल चुनौती नहीं है। यदि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं तो यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश निमंत्रित सदस्य राजेश राऊत, रामेश्वर भांदरगे, सिद्धिविनायक मुले, प्रा। दिलीप अर्जुने, भाजपा महिला इकाई की ग्रामीण जिलाध्यक्ष संध्या देठे, प्रा। राजेंद्र भोसले, धनराज काबलिये, विष्णु डोंगरे, महेश निक्कम, ज्ञानेश्वर डोबले, संतोष खंडेलवाल, गोविंद डेंबरे, डॉ। हर्षवर्धन दाभेराव, रामलाल जाधव, ज्ञानेश्वर सुपारकर व रोहित खोडवे आदि उपस्थित रहे। दानवे ने कहा कि, आने वाले 15 दिनों में जालना, परभणी व हिंगोली जिलों में बड़े पैमाने पर मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Bank Scam Exposed: यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक में 112 करोड़ का घोटाला, 50 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
सक्रिय रहें सभी कार्यकर्ता अपील की
जिले में प्रो बाबा उगले के साथ सभी शाखाओं व बूथ प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मजदूर, किसान, व्यापारी, अधिकारी, महिला व कर्मचारी वर्ग के स्नातक मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें। प्रा। दिलीप अर्जुने ने कहा कि स्नातक मतदाताओं को अपनी डिग्री के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन करना चाहिए, ताकि शैक्षिक महासंघ की और से उन्हें प्रमाण-पत्र समय पर उपलब्ध हो सके, सिद्धिविनायक मुले ने उच्च शिक्षित युवाओं में मतदाता पंजीकरण के प्रति उदासीनता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी विचारधारा से जुड़े अधिकाधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए, संध्या देठे ने कहा कि, भाजपा का हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता को लक्ष्य तप किया जाए व अधिकतम पंजीकरण कराए जाए, तो पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वयं आगे आकर जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।
