Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दशहरा-दिवाली के लिए रेल विभाग का बड़ा फैसला, इस रूट पर बढ़ाई गई स्पेशल ट्रेनें

रेलवे में यात्रियों की भीड़ आगामी दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बढ़ने वाली है। यात्रियों की परेशानी न हो, इसके लिए मध्य रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे विभाग त्योहारों और विशेष दिनों में यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाती हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 29, 2024 | 05:45 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

जलगांव: रेलवे में यात्रियों की भीड़ आगामी दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बढ़ने वाली है। यात्रियों की परेशानी न हो, इसके लिए मध्य रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय से रेलवे यात्रियों की परेशानी कम होगी। रेलवे विभाग त्योहारों और विशेष दिनों में यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाती हैं।

मध्य रेलवे ने भुसावल सेक्शन से त्योहारों के मौके पर 4 विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। इन 4 नई रेलगाड़ियों में से केवल सीएमएसटी-गोरखपुर ट्रेन को जलगांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा, जबकि बाकी 3 ट्रेनों को भुसावल स्टाॅपेज मिला हैं।

ये है स्पेशल ट्रेनें

  • एलटीटी-नागपुर (02139) और नागपुर-एलटीटी (02140) – विकली स्पेशल
    अवधि: 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक।
  • सीएमएसटी-गोरखपुर (01079) और गोरखपुर-सीएमएसटी (01080)- दैनिक
    अवधि: 22 अक्टूबर से 13 नवंबर तक, जिन की आवृत्ति दैनिक होगी
  • सीएसएमटी-अन्सोल (01145) और अन्सोल-सीएसएमटी (01146)- दैनिक
    अवधि: नियमित, जिसकी आवृत्ति साप्ताहिक होगी।
    एलटीटी मुंबई-दानापुर (01143) और दानापुर-एलटीटी मुंबई (01144)- दैनिक
    अवधि: 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक।

यह भी पढ़ें:– ठाणे में करोड़ों की व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने तीन को दबोचा

सम्बंधित ख़बरें

दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ

Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO

शिवसेना शिंदे गुट के नेता उन्मेश पाटिल पर FIR दर्ज, पुलिस अधिकारी पर विवादित बयान का आरोप

इन ट्रेनों की बढ़ी अवधि

मध्य रेलवे ने अपनी विशेष ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। 01139 नागपुर-मडगांव विशेष ट्रेन की सेवा 28 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। 01140 मडगांव-नागपुर विशेष ट्रेन की सेवा 29 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। 01211 बडनेरा-नासिक अनारक्षित विशेष ट्रेन और 01212 नासिक-बडनेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सेवा 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें:– मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बड़ा बयान, बोले- सरकार ने ये काम किया तो दे दूंगा इस्तीफा

वहीं ट्रेन संख्या 11025 दादर-बलिया की सेवा 30 दिसंबर तक और 11026 बलिया-दादर स्पेशल की सेवा 1 जनवरी तक बढ़ाई गई है। इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और उनकी यात्रा सुविधाजनक होगी।

Railway department increased special trains on bhusalv section for dussehra diwali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2024 | 05:45 PM

Topics:  

  • Jalgaon News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.