‘पीएम मोदी को रोको’, युद्धविराम पर गिरीश महाजन बोले- पाकिस्तान का नाम नक्शे से हटा देंगे
Jalgaon Tiranga Yatra: भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में भारतीय जनता पार्टी सेना के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन कर रही है। जलगांव में 100 फी लंबे तिरंगे के साथ जुलूस निकाला गया है।
- Written By: प्रिया जैस
मंत्री गिरीश महाजन (फाइल फोटो)
जलगांव: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू किया गया है। सीजफायर के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्धविराम की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीनों भारतीय सेनाओं ने आपस में निर्णय लिया है और पाकिस्तान पर हमले में फिलहाल रोक लगाई है। इस फैसले का विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है। इस पर महाराष्ट्र मंत्री गिरीश महाजन की प्रतिक्रिया सामने आयी है।
मंत्री गिरीश महाजन ने जलगांव में तिरंगा रैली के दौरान ने कहा, “पाकिस्तान के पास खाने के लिए भोजन भी नहीं है और उसके सैनिकों के पास पहनने के लिए कपड़े भी नहीं हैं, जूते भी नहीं है। पाकिस्तान की हालत बहुत खस्ता है। पाकिस्तान बहुत ही गरीब स्थिति में है और भारत द्वारा हमला किए जाने के बाद उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उनके पास कुछ भी नहीं बचा, यहां तक कि जवाबी कार्रवाई करने का साधन भी नहीं बचा।”
युद्धविराम पर बोले गिरीश महाजन
जलगांव में भारतीय सेना के सम्मान में 100 फीट लंबे तिरंगा रैली के साथ शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान युद्धविराम पर गिरीश महाजन ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
शिवसेना शिंदे गुट के नेता उन्मेश पाटिल पर FIR दर्ज, पुलिस अधिकारी पर विवादित बयान का आरोप
Jalgaon, Maharashtra: Minister Girish Mahajan says, “Pakistan doesn’t even have food to eat and its soldiers don’t have clothes to wear… Pakistan is in a very poor state and after India carried out the attack, their condition worsened so much that they had nothing left, not… pic.twitter.com/scNzcd2E03 — IANS (@ians_india) May 16, 2025
युद्धविराम का निर्णय सही – महाजन
मंत्री गिरिश महाजन ने कहा, “उन्होंने जो भी छोटे-मोटे प्रयास किए, वे विफल हो गए और पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर गिड़गिड़ाया, माफी मांगी और सभी से भारत को रोकने, मोदी जी को रोको, भारतीय सेना को रोकने की भीख मांगी इसलिए पीएम मोदी और तीनों भारतीय सेनाओं ने निर्णय लिया है युद्ध को स्थगित किया है, बंद नहीं किया है। इसके बावजूद अगर कोई आतंकवादी हमला करेंगे या कोई गलती करेंगे तो पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से हटा देंगे। ये निर्णय जो लिया है वो सही है।”
CJI की पहली बॉल पर राणे क्लीन बोल्ड, भविष्य पर मंडराया खतरा, महायुति में मचेगी खलबली
सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा की ओर से जलगांव में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूरे शहर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लेकर जुलूस निकाला गया। भाजपा मंत्री गिरीश महाजन, सांसद स्मिता वाघ और विधायक सुरेश भोले भी हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
