जलगांव में CRPF पूर्व अधिकारी ने ऑनर किलिंग की वारदात को दिया अंजाम, बेटी को उतारा मौत के घाट, दामाद गंभीर रूप से घायल
Jalgaon Crime: महाराष्ट्र के जलगांव में ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया गया। एक पिता ने अपनी ही बेटी को शादी के दो साल बाद देखकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और दामाद को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
- Written By: प्रिया जैस
जलगांव में ऑनर किलिंग (कंसेप्ट फोटो)
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की जान ले ली और दामाद को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने बेटी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दामाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जलगांव के पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोपड़ा तहसील में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार रात को यह घटना हुई। उन्होंने बताया, ‘‘सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक किरण मंगले (50) ने अपनी बेटी तृप्ति की रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पति अविनाश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों की शादी एक साल पहले ही हुई थी और वे पुणे में रहते थे। वे यहां एक शादी के लिए आए थे।”
अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगले जब समारोह पहुंचा तो उसे पता चला कि दोनों वहां मौजूद हैं। गोलीबारी के बाद, आसपास के लोगों ने मंगले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसने अपने बेटी और दामाद पर क्यों हमला किया। मामले की जांच जारी है।”
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
क्या है पूरा मामला?
जलगांव में हुई इस घटना पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक लड़की का नाम तृप्ति (24) था। उसने करीब दो साल पहले पुणे निवासी अविशान (28) से प्रेम विवाह किया था। तृप्ति के पिता आरोपी किरण मंगले को ये रिश्ता पसंद नहीं था। दो साल बाद अविनाश की बहन की 26 तारीख को हल्दी थी। अविनाश के बहन की हल्दी के लिए चोपड़ा शहर के खाईवाड़ा के पास अंबेडकर नगर में थी। इस मौके पर दोनों पति-पत्नी पहुंचे थे। इसी मौके पर तृप्ति के पिता भी मौके पर पहुंचे। वे इस अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थे। हल्दी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों आमने-सामने आए।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
तृप्ति को देखते ही पिता किरण मंगले ने अपनी रिवाल्वर से गोली चला दी। तृप्ति को बचाने के लिए अविनाश आगे आए तो उनको भी गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अविनाश की हालत गंभीर होने के कारण उसे जलगांव के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। गोलीबारी होने से आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई भी की।
