डिजिटल प्रशासन में जलगांव अव्वल, कलेक्टर रोहन घुगे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Jalgaon e-Governance Reform: महाराष्ट्र की 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधार योजना में जलगांव कलेक्टर कार्यालय ने राज्य में 1 स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रोहन घुगे को किया सम्मानित।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalgaon District Administration ( Source: Social Media )
Jalgaon District Administration: जलगांव महाराष्ट्र सरकार की ‘150 दिवसीय ई-गवर्नेस सुधार योजना’ के तहत जिला प्रशासन के डिजिटल कायापलट की दौड़ में जलगांव जिला कलेक्टर कार्यालय ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। शनिवार को मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी रोहन घुगे को
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गुणवत्ता परिषद ने किया मूल्यांकन
भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा किए गए कठोर मूल्यांकन में जलगांव कलेक्टर कार्यालय ने 200 में से 188 अंक हासिल किए, मूल्यांकन सात प्रमुख मानकों पर हुआ, जिनमें आधुनिक तकनीक के उपयोग, नागरिक सुविधा और कार्यालयी पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई।
जिलाधिकारी ने किया प्रेजेंटेशन
समारोह में जिला अधिकारी रोहन घुगे ने जलगांव प्रशासन द्वारा किए गए डिजिटल सुधारों पर सविस्तर प्रस्तुति दी। यह सम्मान न सिर्फ जिला प्रशासन के लिए गौरव का विषय है, बल्कि ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘इंज ऑफ वर्किंग’ की दिशा में जलगांव की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह उपलब्धि जिले में विकास की नई ऊंचाइयों का आधार बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
कांजूरमार्ग में मिथेन गैस और बदबू से राहत दिलाने की तैयारी, 2027 तक लागू होगी नई परियोजना
Maharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
नासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
रोहित पवार की भविष्यवाणी से महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल, बोले- तटकरे-पटेल समेत कई नेता होंगे BJP में शामिल
ये रहे जलगांव के खास अंक
- वैबसाइट आधुनिक और नागरिक अनुकूल
- ‘आपले सरकार’ प्रणाली प्रभावी क्रियान्वयन
- ई-ऑफिस-शत-प्रतिशत उपयोग
- कार्यालय डैशबोर्ड बेहतर निगरानी
- व्हाट्सऐप चैटवॉट नागरिक सुविधा के लिए
- AI/ब्लॉकचैन नवावार अपनाना
- GIS तकनीक प्रभावी प्रयोग
यह उपलब्धि पूरे जिला प्रशासन के 66 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के योगदान का परिणाम है। यह सम्मान जलगांव की जनता को समर्पित है।
यह भी पढ़ें:-गंदगी और बदबू से त्रस्त जलगांव के लोग, 25 दिन से सुअरों का उत्पात; नगर म से मांगी कार्रवाई की मांगी
– जलगाव, जिला अधिकारी, श्री रोहन घुगे
