भीड़ का फायदा उठाकर 4 महिलाओं ने बस में लूटा सोना, सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति पीड़ित

Chhatrapati Sambhajinagar की ओर जा रही एसटी बस में भीड़ का लाभ उठाकर चार महिलाओं ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक दंपति के बैग से 5.61 लाख के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
Chhatrapati Sambhaji Nagar
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Theft in ST bus: एसटी बस से सफर के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर चार महिलाओं ने एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दंपति के बैग से 5 लाख, 61,000 रुपए मूल्य के सोने के जेवरातों से भरा स्टील का डिब्बा उड़ा लिया।

यह दुस्साहसपूर्ण चोरी की घटना 10 नवंबर को बिड़कीन-छत्रपति संभाजीनगर के बीच सुबह 10 से दोपहर 4.30 बजे हुई। प्रकरण में श्रीकांत विठ्ठल झिरपे (58, कोलगांव, शेवगांव, जिला अहिल्या नगर) ने फरियाद दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि वह 10 नवंबर की सुबह 10 बजे पत्नी मीनाबाई के साथ बेटी स्वाति आठरे से मिलने एसटी बस से शेवगांव से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रहे थे। उनके बैग में कपड़ों के साथ ही सोने के जेवरातों से भरा स्टील का डिब्बा रखा था।

61,000 रुपये के जेवर उड़ाए

डिब्बे में 2 लाख, 87,000 रुपए मूल्य का 30 ग्राम वजनी गोल्ड बार, 1 लाख, 24,000 मूल्य का 27 ग्राम का गंठन, लाख रुपए का 15 ग्राम मिनी गंठन, 50,000 रुपए मूल्य की 7।5 ग्राम की अंगूठी थी। चुराए गए माल की कीमत 5 लाख, 61,000 रुपए आंकी गई है।

बस के बिड़कीन में रुकने पर काले रंग की साड़ी पहनीं चार महिलाओं के साथ ही दो बच्चे बस में बैठे। बस में भीड़ बढ़ने से एक महिला को श्रीकांत ने बैठने के लिए जगह दी, उसके साथ बच्चा भी था।

कुछ ही समय में उक्त महिला ने बच्चे का खिलौना गिरने की जानकारी देते हुए नीचे झुक गई च श्रीकांत का बैग पीछे धकेल दिया। श्रीकांत के बजह पूछने पर महिला ने खिलौना उठाते समय बैग पीछे जाने की बात कही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com