Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलगांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, 7 घायल, 9 पर FIR, जिले का बढ़ा क्राइम ग्राफ

जलगांव में ऑनर किलिंग की वारदात से पूरे शहर में सनसनी मच गई। घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाले युवक मुकेश रमेश शिरसाठ को लड़की के घरवालों ने पिंपराला इलाके में रविवार सुबह करीब 8 बजे मौत के घाट उतार दिया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 20, 2025 | 09:23 AM

जलगांव में खूनी संघर्ष (कंसेप्ट फोटो, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव: जलगांव में ऑनर किलिंग की वारदात से पूरे शहर में सनसनी मच गई। घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाले युवक मुकेश रमेश शिरसाठ को लड़की के घरवालों ने पिंपराला इलाके में रविवार सुबह करीब 8 बजे मौत के घाट उतार दिया। घटना शहर के पिंपराला इलाके में रविवार सुबह एक खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन के खुफिया विभाग की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो गए। एक बार फिर साबित होता है कि अपराधी पर पॉलिसी का अंकुश नहीं रहा है।

परिवार पर कर दिया हमला

पुलिस के अनुसार, मुकेश रमेश शिरसाठ (30 वर्ष) नामक युवक का कुछ महीने पहले इलाके के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। शनिवार रात इस विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया और रविवार सुबह करीब 8 बजे, सात से आठ हमलावरों ने शिरसाठ परिवार पर चाकू, कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला बोल दिया।

सम्बंधित ख़बरें

जलगांव में भीषण सड़क हादसा, शेवगांव के 3 दोस्तों की मौत, 4 जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे जंग

जलगांव मनपा चुनाव 2026: प्रचार में हाईटेक बदलाव, स्मार्ट वोटर स्लिप से मतदान होगा आसान

जलगांव की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2-3 किलोमीटर दूर से दिख रहे धुएं के गुब्बारे

अमलनेर में 20 सहकारी संस्थाओं के चुनाव पर संकट, कर्मचारियों पर बढ़ेगा बोझ

इस हमले में मुकेश शिरसाठ के अलावा, निलकंठ सुखदेव शिरसाठ (45), कोमल निलकंठ शिरसाठ (20), निलकंठ शिरसाठ, ललिता निलकंठ शिरसाठ (30) और सनी निलकंठ शिरसाठ (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मुकेश शिरसाठ ने दम तोड़ दिया।

इलाके में दहशत

घटना की सूचना मिलते ही रामानंदनगर पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। तब तक जनता में आक्रोश बढ़ चुका था। पुलिस ने आक्रोश को देखते हुए जिला अस्पताल में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जलगांव स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड ने बताया कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

जिले में अवैध कारोबार की रेलचेल से बड़ा क्राइम ग्राफ

जिले में अवैध कारोबार की रेलचेल से क्राइम ग्राफ बढ़ा है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पुलिस प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। अब अवैध कारोबार को रोकने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

जिले में अवैध कारोबार के बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बालू रेत खनन माफिया, सट्टा मटका और अन्य गैर कानूनी गतिविधिया शामिल हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा, अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे वे और भी हिम्मत कर रहे हैं।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

इस समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस प्रशासन को अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा और अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाना होगा।

Bloody clash in jalgaon due to honour killing 7 injured fir against 9

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 09:23 AM

Topics:  

  • Honour Killing
  • Jalgaon News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.