5 दिन में 1 करोड़ फॉलोअर्स! कॉकरोच जनता पार्टी के मुरीद हुए अन्ना हजारे, सरकार को चेताया युवा शक्ति से न टकराए
Anna Hazare News: अन्ना हजारे ने कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दिपके का समर्थन करते हुए सरकार को युवाओं की अनदेखी न करने की नसीहत दी है। जानें इस मुद्दे पर मंत्री गिरीश महाजन की क्या प्रतिक्रिया रही?
- Written By: गोरक्ष पोफली
अन्ना हजारे व गिरीश महाजन (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Anna Hazare Supports Cockroach Janta Party: देश भर में पिछले एक हफ्ते से अपनी सोशल मीडिया पावर दिखाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी और इसके संस्थापक अभिजीत दिपके की हर तरफ जोरदार चर्चा है। कभी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी जनआंदोलन का हिस्सा रहे अभिजीत दिपके की इस पार्टी पर अब खुद अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया आई है।
अन्ना हजारे का समर्थन और सरकार को नसीहत
अन्ना हजारे से जब इस पार्टी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसका समर्थन किया। अन्ना हजारे ने कहा, भले ही कॉकरोच नाम उपयुक्त न लगे, लेकिन देश की जनता इस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि मुल रूप से यह समझना होगा कि पार्टी का नाम कॉकरोच रखने के पीछे का उद्देश्य क्या था। नाम भले ही सही न लगे, लेकिन देश का युवा इस पार्टी के पीछे खड़ा है, यह सबसे महत्वपूर्ण है। अन्ना ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, जब इन दोनों का संगम होता है, तो सरकार को उनकी उपेक्षा करने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का विवाद?
मुख्य न्यायाधीश (CJI) के एक बयान का विरोध करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने सोशल मीडिया पर इसी नाम से एक अकाउंट बनाया था। देखते ही देखते मात्र 5 दिनों में इस अकाउंट के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए, जिससे पूरे देश में इसकी चर्चा शुरू हो गई। कई राजनीतिक दलों ने भी इस पार्टी का समर्थन करते हुए इसे देश के युवाओं की सच्ची भावना करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरगांव नगर पालिका का प्री-मानसून ड्रेन सफाई अभियान शुरू, मेयर पराग संधान ने किया शुभारंभ
प्याज संकट गहराया, लागत से कम दाम मिलने पर किसानों में आक्रोश, रोहित पवार ने दी आंदोलन की चेतावनी
पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा किसान; मराठवाड़ा में ईंधन का अकाल या कृत्रिम किल्लत? जानें पूरा सच
अहिल्यानगर के अकोले में 55 नाबालिग बनी मां, अदिति तटकरे के विभाग पर उठा सवालिया निशान
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा किसान; मराठवाड़ा में ईंधन का अकाल या कृत्रिम किल्लत? जानें पूरा सच
गिरीश महाजन की प्रतिक्रिया
अन्ना हजारे के इस बयान के बाद बीजेपी नेता और मंत्री गिरीश महाजन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महाजन ने कहा कि वह जल्द ही अन्ना हजारे से मुलाकात करेंगे, क्योंकि कई वर्षों से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी और लोकायुक्त लागू करने के मुद्दे पर महाजन ने स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से परहेज किया।
क्या फिर करना पड़ेगा आंदोलन?
इस बीच, महाराष्ट्र राज्य में लोकायुक्त कानून को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन यह धरातल पर लागू होता नहीं दिख रहा है। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि, क्या अब लोकायुक्त को लागू करवाने के लिए भी आंदोलन करना पड़ेगा?
