- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon Jamner Mother Eloped With Lover Before Daughter Engagement Whatsapp Status
बेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
- Written By: गोरक्ष पोफली
Mother Runs away With Lover: महाराष्ट्र के जलगांव (जामनेर) में हैरान करने वाला मामला। बेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां। प्रेमी के WhatsApp स्टेटस ने खोली पोल, पुलिस तक पहुंचा मामला।

प्रेमी संग भागी मां (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mother Eloped With Lover Before Daughter Engagement: महाराष्ट्र के जलगाव जिले के जामनेर शहर से एक ऐसी विचित्र और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की गरिमा और सामाजिक मर्यादाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना उस समय की है जब एक परिवार अपनी बेटी के नए जीवन की शुरुआत के लिए सगाई की तैयारियों में जुटा था, लेकिन ऐन मौके पर घर की बड़ी यानी मां ने ही कुछ ऐसा किया कि पूरा परिवार समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचा।
सगाई से ठीक 5 दिन पहले हुआ कांड
मिली जानकारी के अनुसार, जामनेर के एक परिवार में बेटी की सगाई तय हुई थी और घर में उत्सव का माहौल था। सगाई की रस्मों में अब केवल पांच दिन शेष थे, तभी अचानक लड़की की मां घर से लापता हो गई। परिवार को शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जल्द ही जो हकीकत सामने आई उसने सबके पैरों तले जमीन खिसका दी। उस महिला ने अपने प्रेमी के साथ भागकर गुप्त तरीके से शादी रचा ली थी।
WhatsApp स्टेटस ने खोली पोल
यह पूरा विवाह शुरू में पूरी तरह गुप्त रखा गया था, लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब महिला के प्रेमी ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने मोबाइल के WhatsApp स्टेटस पर लगा दीं। जैसे ही यह स्टेटस महिला के रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों ने देखा, यह खबर आग की तरह फैल गई। जिस घर में खुशियों की शहनाई गूंजनी चाहिए थी, वहां अचानक सन्नाटा पसर गया और परिवार को भारी मानसिक आघात पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
महाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम
जंतर-मंतर के बाद अब पुणे यूनिवर्सिटी में आंदोलन! अभिजीत दीपके का ऐलान, 11 जून को सड़कों पर दिखेंगे काॅकरोच
अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल चुनाव 2026: ‘समर्थ पैनल’ का सूपड़ा साफ, मेघराज राजेभोसले को मिली बड़ी जीत
लाचार पति पहुंचा पुलिस की शरण में
अपनी पत्नी के इस कदम और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुई तस्वीरों के कारण समाज में हो रही बदनामी से परेशान होकर पीड़ित पति सीधा जामनेर पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने पुलिस के सामने अपनी आर्त विनंती करते हुए कहा, साहब, बेटी की सगाई में बस पांच दिन बचे हैं और समाज में हमारी भारी बेइज्जती हो रही है, कृपया उन्हें वह स्टेटस तुरंत हटाने के लिए कहें। पति की इस हृदयद्रावक व्यथा को सुनकर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत महिला के प्रेमी को थाने बुलाया। पुलिस ने उसे कानूनी और सामाजिक स्थिति का हवाला देते हुए कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद प्रेमी ने स्टेटस हटा दिया।
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर के बाद अब पुणे यूनिवर्सिटी में आंदोलन! अभिजीत दीपके का ऐलान, 11 जून को सड़कों पर दिखेंगे काॅकरोच
टूटते रिश्ते और बिखरते सपने
इस घटना ने न केवल एक शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद किया, बल्कि उस बेटी के मासूम सपनों को भी कुचल दिया जो अपनी सगाई के लिए सुनहरे ख्वाब देख रही थी। एक मां, जिसे अपनी संतान के भविष्य की ढाल बनना चाहिए था, वह अपनी ही खुशियों के लिए उस घर को जलता छोड़ गई जिसने उसे सम्मान दिया था।
समाज में हो रही इस ‘नाचक्की’ के बीच वह पिता आज अकेला खड़ा है, जिसके कंधों पर अब न केवल बेटी की जिम्मेदारी है, बल्कि उस समाज के तीखे सवालों का सामना करने का बोझ भी है, जो अक्सर पीड़ित को ही कटघरे में खड़ा कर देता है। जलगाव में इस अजब प्रेम कहानी और दुखद अंत की चर्चा हर जुबान पर है, जो हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि आधुनिकता की दौड़ में हम संवेदनाओं और मर्यादाओं को पीछे छोड़ते जा रहे हैं।
Jalgaon jamner mother eloped with lover before daughter engagement whatsapp status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMमहाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम
Jun 08, 2026 | 10:54 PMवाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM












