Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Akola Crime News: अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की इलाज के दौरान मौत से हड़कंप मच गया है। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं से जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 30, 2026 | 08:11 AM

अकोला जिला जेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola District Jail Health system: अकोला जिला कारागृह वर्ग-1 में दो विचाराधीन कैदियों की उपचार – के दरम्यान मौत होने की चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं से कारागृह प्रशासन और पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। मृत्यू के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है और अब शव विच्छेदन रिपोर्ट पर ही सच्चाई निर्भर है। पुलिस ने दोनों मामलों में अकस्मात मौत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेल्हारा तहसील के बेलखेड निवासी दीपक चतरकर (42) को एक हत्या प्रकरण में 22 मई को न्यायालयीन कस्टडी सुनाई गई थी। उन्हें अकोला जिला कारागृह में रखा गया था। इस बीच 25 मई की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सर्वोपचार अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया।

लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अगले ही दिन बुलढाना जिले के जिगाव निवासी प्रल्हाद रायपुरे की भी उपचार के दरम्यान मौत हो गई। 29 जनवरी को बुलढाना सत्र न्यायालय ने न्यायालयीन कस्टडी सुनाई थी। 26 मई की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, अस्पताल प्रशासन ने दोनों मौतों की जानकारी पुलिस को दी।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग

अमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल

महाराष्ट्र में 60 मॉडल रजिस्ट्री ऑफिस खोलेगी VFS Global, लेकिन वीजा विवादों से घिरी कंपनी पर उठे सवाल

वर्धा की वना नदी में डूबे पिता, बेटी समेत तीन; अवैध रेत उत्खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ दर्दनाक हादसा

यह भी पढ़ें:- वर्धा की वना नदी में डूबे पिता, बेटी समेत तीन; अवैध रेत उत्खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ दर्दनाक हादसा

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे प्रश्नचिन्ह

  • लगातार दो दिनों में दो कैदियों की मौत से अकोला कारागृह की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
  • कैदियों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलती है या नहीं, गंभीर बीमारियों की जांच कितनी प्रभावी है। इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
    वर्ष 2015 में भी अकोला जिला कारागृह में चार विचाराधीन कैदियों की मौत हुई थी, जिससे राज्यभर में खलबली मच गई थी।

आकस्मिक मौत की दर्ज

दोनों मामलों में आकस्मिक मौत दर्ज की गई है। शव विच्छेदन रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा और उसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
– संजय गवई, पुलिस निरीक्षक, सिटी कोतवाली, अकोला

Jail two undertrial prisoners die during treatment akola

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 08:11 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.