दुबई में फंसे भारतीयों के लिए राहत बनी IPF महाहेल्पलाइन, एक दिन में 1200 लोगों ने मांगी मदद
Iran-US War के बीच दुबई में फंसे भारतीय यात्रियों की मदद के लिए शुरू की गई IPF महाहेल्पलाइन बड़ी राहत साबित हो रही है। एक ही दिन में 1200 से ज्यादा लोगों ने संपर्क किया और सैकड़ों यात्री भारत लौटें।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Indians Stranded Dubai Helpline Help: दुबई में रह रहे मराठी प्रवासियों और समुदाय की सहायता के लिए शुरू की गई आईपीएफ महाहेल्पलाइन सेवा एक बड़ा संकटमोचक साबित हो रही है। ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण कई लोग दुबई में फंस गए हैं।
इन लोगों को वहां से निकालने में यह हेल्प लाइन लाइफ लाइन साबित हो रही है। इसके जरिए केवल एक दिन के भीतर ही 1,200 से अधिक प्रभावित यात्रियों ने मदद के लिए संपर्क किया। ऐसी जानकारी दुबई से इस पहल का नेतृत्व कर रहे राहुल तुलपुले ने दी है।
500 से अधिक यात्री सुरक्षित स्वदेश लौटे
महाराष्ट्र सरकार की मान्यता से शुरू की गई आईपीएफ महाहेल्पलाइन (+971 50 365 4357) सेवा यूएई के पांच शहरों में कार्यरत 20 से अधिक स्वयंसेवकों की टीम के माध्यम से 24 घंटे संचालित की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
इस हेल्पलाइन के माध्यम से फसे हुए यात्रियों को होटल में ठहरने की अवधि बढ़ाने, भोजन और दवाइयों की व्यवस्था, अस्थायी आवास, परिवहन सुविधा तथा भारतीय दूतावास से समन्वय जैसी कई प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, न स्थानीय डॉक्टरों की सलाह और आवश्यक प्रिस्क्रिप्शन के माध्यम से जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने अलग चिकित्सा सहायता टीम भी कार्यरत है, जिससे यात्रियों का चल रहा इलाज बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- LPG संकट की आशंका से पैनिक बुकिंग, कंपनियों ने बढ़ाए दाम और 21 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग
यह टीम दुबई स्थित भारतीय दूतावास के साथ भी लगातार समन्वय बनाए हुए है। 2 से 6 मार्च के दौरान दुबई के कई हवाई अड्डों से तथा ओमान के मस्कट से उपलब्ध उड़ानों के जरिए 500 से अधिक यात्री सुरक्षित भारत लौट चुके हैं।
