IndiGo: बाथरूम में मिली विमान को बम से उड़ाने की धमकी भरी चट्ठी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई इंडिगो के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट में एक अलग इलाके में पार्क किया गया।
- Written By: आकाश मसने
इंडिगो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: देश में फ्लाइट और एयरपोर्ट पर बम होने या बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। आए दिन किसी न किसी एयरपोर्ट से फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी मिलती रहती है। कभी ईमेल के जरिए तो कभी फोन कॉल के माध्यम से। बीती रात भी जयपुर से आ रही एक फ्लाइट के साथ ऐसा ही हुआ।
राजस्थान के जयपुर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट में एक अलग इलाके में पार्क किया गया। इस विमान में कितने यात्री सवार थे अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही किसी प्रकार की हानि की खबर भी नहीं है।
छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई ने एक बयान में कहा कि जयपुर (JAI) से मुंबई (BOM) जा रहे एक विमान में एक धमकी भरा नोट मिला। एहतियात के तौर पर मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। फ्लाइट रात 8.50 बजे सुरक्षित रूप से उतर गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
एयपोर्ट संचालन प्रभावित नहीं हुआ
हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के कारण हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। CSMIA एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो के फ्लाइट की लैंडिंग नॉर्मल थी और पैसेंजर्स के उतरने के बाद बाथरूम में यह चिट्ठी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। तुरंत फ्लाइट की जांच की गई, जिसमें पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाथरूम में यह धमकी भरी चिट्ठी किसने रखी और उसके पीछे क्या वजह थी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मामले की जांच में जुटी पुलिस
CSMIA ने यह भी कहा कि वे सुरक्षा एजेंसियों और एयरलाइन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी या दिक्कतों से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि यह अभी पता नहीं चल पाया है कि धमकी किसने दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
