Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लड़कियां चाहती हैं ज्यादा वेतन! 80 हजार रुपये की नौकरी की चाहत में, महाराष्ट्र सहित ये राज्य हैं पसंदीदा

India Skills Report-2025 : लड़कों की अपेक्षा लड़कियां अधिक सैलरी वाली नौकरी की ख्वाहिश रखती हैं। 8.24 फीसदी लड़कियां अपनी नौकरी की शुरुआत 70 से 80 हजार रुपये महीने से करना चाहती हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 04, 2025 | 09:09 AM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: रोजगार की योग्यता के मामले में दो वर्ष में पुरुष अभ्यर्थी भले ही महिलाओं से कुछ कदम आगे निकल गए हों, लेकिन तथ्य यह भी है कि लड़कियों को अपनी योग्यता पर पूरा भरोसा है और वे लड़कों की तुलना में अधिक वेतन पर नौकरी शुरू करना चाहती हैं।

इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 में कहा गया है कि 70 से 80 हजार रुपये प्रतिमाह से नौकरी शुरू करने की चाहत रखने वालों में लड़के 6.64 प्रतिशत हैं तो लड़कियां उनसे ज्यादा 8.24 प्रतिशत हैं।

नौकरी के लिए पसंदीदा राज्यों को लेकर भी दोनों वर्गों के अपने विकल्प हैं, लेकिन ओवरआल पसंद में देखा जाए तो दक्षिण के राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश ही प्रमुख आकर्षण है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2019 से लेकर अब तक पुरुष नौकरी के लिए पसंदीदा राज्य को लेकर भी हैं दोनों वर्गों के अपने विकल्प। सुगम जीवन योग्य बताया गया है। तर्क दिया गया है कि तमिलनाडु में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोटिव सेक्टर है। महाराष्ट्र और कर्नाटक आईटी और टेक्नोलॉजी के मुख्य केंद्र हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन

ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Hansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप

पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की पसंद के संयुक्त आकलन के आधार पर नौकरी के लिए पसंदीदा राज्यों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक हैं। इन राज्यों को मुख्य इकोनॉमिक हब, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ शीर्ष पांच राज्यों के रूप में चुना गया है।

पाँच राज्य नौकरी के लिए शीर्ष पसंद:

  • तमिलनाडु
  • महाराष्ट्र
  • केरल
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक

किस श्रेणी में किसकी कितनी आकांक्षा:

श्रेणी पुरुष (%) महिला (%)
30 से 40 हजार रुपये 27.25 15.86
40 से 50 हजार रुपये 7.56 9.18
50 से 60 हजार रुपये 6.84 9.48
60 से 70 हजार रुपये 3.34 5.37
70 से 80 हजार रुपये 6.64 8.24

रोजगार की योग्यता में वर्षवार प्रतिस्पर्धा:

वर्ष पुरुष (%) महिला (%)
2019 34.26 45.6
2020 34.26 47
2021 34.26 41.25
2022 47.28 53.28
2023 47.20 52.80
2024 51.80 50.86
2025 53.46 47.53

करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

महिला अभ्यर्थियों के बीच रोजगार की योग्यता को लेकर प्रतिस्पर्धा

व्हीबाक्स संस्था द्वारा कन्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन और एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआइयू) के साथ मिलकर ग्लोबल एम्लायबिलिटी टेस्ट कराया गया। इसमें शामिल हुए 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन व फीडबैक के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है।

2019 में रोजगार की योग्यता में पुरुषों का प्रतिशत 34.26 प्रतिशत था, जबकि महिलाएं 45.6 प्रतिशत थीं। 2023 तक लड़कियां ही आगे रहीं, लेकिन 2024 में लड़के कुछ आगे निकले और इस बार भी लड़कों का प्रतिशत 53.46 प्रतिशत, जबकि लड़कियों का प्रतिशत 47.53 रहा है।

India skills report 2025 girls overtook boys in the desire for higher salaries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 09:09 AM

Topics:  

  • Career
  • Job In UP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.