मुंबई में 36 घंटे तक के लिए हाई टाइड का अलर्ट, BMC ने जारी किया एडवाइजरी
- Written By: साक्षी सिंह
PHOTO: PTI
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शनिवार को एक परामर्श जारी कर समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी। इस बीच लोगों को रविवार रात तक अरब सागर में उतरने के प्रति आगाह किया।
लहरों की ऊंचाई 0.5 से 1.5 मीटर तक की संभावना
बीएमसी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना केंद्र (INCOIS) ने शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे से अगले 36 घंटों के लिए मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में ऊंची समुद्री लहरों का अलर्ट दिया है। परामर्श में कहा गया है कि लहरों की ऊंचाई 0.5 से 1.5 मीटर तक रहने की संभावना है। बीएमसी ने मछुआरों से सावधानी बरतने को भी कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
मुंबई में 20 घंटे पानी की आपूर्ति प्रभावित, पांजरापुर पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत के चलते 15% कटौती
मुंबई के रिगल जंक्शन का होगा कायापलट, 45 करोड़ से बनेगा पहला ओपन-एयर आर्ट म्यूजियम
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी: झीलों में भरा 88% पानी, 15 अगस्त से पहले खत्म हो सकती है पानी की कटौती
Mumbai, Maharashtra | IMD and INCOIS (Indian National Center for Ocean Information Service) have given an alert for high sea waves in Mumbai and nearby coastal areas for the next 36 hours starting from 11:30 AM today. The sea waves can rise between 0.5 m to 1.5 m. BMC has also… — ANI (@ANI) May 4, 2024
बीएमसी आयुक्त भूषण गगारिन ने नगर निकाय कर्मियों को पुलिस के साथ समन्वय करने और शहर में समुद्र तटों पर सुरक्षाकर्मियों को लोगों को समुद्र में जाने से रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों को समुद्र तट के ज्यादा करीब न जाने की सलाह भी जारी की है। तटीय सुरक्षा गार्ड और लाइफगार्ड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी तैनात की गई हैं।
