मदद करना पड़ा भारी! नागपुर में नया लूट पैटर्न? लिफ्ट मांगी, चाकू दिखाया और UPI से ट्रांसफर कराए पैसे
Nagpur Robbery News: नागपुर के हुड़केश्वर क्षेत्र में युवक को लिफ्ट मांगकर सुनसान जगह ले जाया गया और चाकू की नोक पर यूपीआई से 29 हजार रुपये ट्रांसफर कर लूट लिए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर लूट, हुड़केश्वर थाना,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Nagpur Robbery UPI Transaction: नागपुर हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। काम से घर लौट रहे युवक को एक आरोपी ने लिफ्ट मांगने के बहाने रोका। चाकू की नोक पर उसे निर्जन स्थान पर ले गया। वहां डरा-धमकाकर उससे यूपीआई के जरिए 29,000 रुपये लूट लिए, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया आरोपी हसनबाग निवासी शेख रेहान शेख शाकिर (19) बताया गया। टिमकी निवासी गुड्डू मनोहर भानारकर (27) निजी संस्थान में मार्केटिंग का काम करता है। दोपहर 3:45 बजे के दौरान चिमूर से काम निपटाकर घर लौट रहा था। विहीरगांव परिसर में रेहान ने उसे हाथ दिखाकर लिफ्ट मांगी।
गुड्डू ने मदद करने के इरादे से उसे बाइक पर बैठा लिया। बहादुरा फाटा के पास अचानक रेहान ने उसकी कमर पर चाकू लगा दिया और गाड़ी बांबूवन सिटी की तरफ लेने को कहा, एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहां उसका एक साथी भी आ गया। दोनों ने डरा-धमकाकर पैसे मांगे। गुड्डू के पास कैश नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Mumbai Terror Module: दिल्ली-मुंबई में हमले की कथित साजिश का दावा, मुंबई से दो संदिग्ध गिरफ्तार
IPL 2026 Final के लिए खास इंतजाम, मुंबई-बेंगलुरु से अहमदाबाद तक स्पेशल फ्लाइट और ट्रेनें शुरू
भंडारा में OBC जातिवार जनगणना की मांग को लेकर अनशन 20वें दिन भी जारी, सांसद प्रशांत पडोले का मिला समर्थन
प्याज के गिरते दामों पर किसान का अनोखा विरोध, कहा- खेती नहीं चल रही तो गांजा की खेती की इजाजत दें
यूपीआई से 29 हजार की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने जबरने उससे पहले 10,000 रुपये का यूपीआई पेमेंट करवाया। इसके बाद और रुपयो की मांग करने लगे। मुहू ने 13,000 और 2 बार 3,000 ऐसे कुल 29,000 रुपये का पेमेंट किया। तब जाकर आरोपियों ने उसे छोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर पेटीएम आईडी के जरिए जांच शुरू की जो रेहान के पिता शाकिर शेख के नाम पर थी।
यह भी पढ़ें:-परीक्षा निष्पक्षता पर सवाल, NEET-UG 2026 विवाद पर नागपुर में युवक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने लोकेशन हासिल किया और रेहान को विहीरगांव परिसर से गिरफ्तार किया। उसके साथी का नाम भी रेहान है, जो पुलिस को देखते ही भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी की डिक्की से मोबाइल फोन और चाकू जब्त किया है। इंस्पेक्टर अनामिका मिर्जापुरे और राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में डीबी स्क्वाड ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
