Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्यार ने ना घर का छोड़ा ना घाट का: नागपुर में हनी ट्रैप का खौफनाक खेल, लुटेरों ने युवक से लूटे 4.24 लाख रुपये

Nagpur Honey Trap: फोन पर हुई दोस्ती के बाद युवती ने युवक को मिलने बुलाया व हनी ट्रैप में फंसा दिया। पांच आरोपियों ने उसे धमकाकर 4.24 लाख रुपये का माल लूट लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 14, 2026 | 10:25 AM

हनी ट्रैप, लूटकांड,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Honey Trap Robbery Case: नागपुर जिले की घटना फोन पर युवती से दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। युवती ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया। मिलने के बहाने उसे अजनी थाना क्षेत्र में बुलाया गया। इसके बाद 5 लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर 4.24 लाख रुपये का माल लूट लिया। पुलिस ने 25 वर्षीय युवराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में जयभीमनगर निवासी तरुण मोरेश वंजारी (23), बाबुलखेड़ा निवासी मनीष मुकेश चौधरी (23) और अक्षय श्याम चौधरी (23) बताए गए। फरार आरोपियों में रोशन वरकड़े और गौरव रगड़े का समावेश है। युवराज भंडारा जिले का रहने वाला है। बूटीबोरी में अपनी पत्नी के साथ रहता है और बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। उसके माता-पिता भंडारा में रहते हैं और फर्नीचर का व्यवसाय है। इसके साथ ही कपड़े की नई दुकान शुरू करने की तैयारी भी है।

युवती ने मिलने बुलाया

पिछले कुछ समय से सलोनी नामक लड़की उसके संपर्क में थी। दोनों के बीच नियमित वार्तालाप होता था। सलोनी ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया। शुक्रवार को उसे मिलने के लिए कुकड़े लेआउट परिसर में बुलाया। युवराज को नई दुकान के लिए गांधीबाग से कपड़े खरीदने थे। वहां जाने के पहले युवराज कुकड़े लेआउट चला गया, वहां पहुंचा ही था कि एक युवक उसके पास आया और बाइक की चाबी निकाल ली।

सम्बंधित ख़बरें

समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया

अमरावती में तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

भीमाशंकर धाम का बदलेगा स्वरूप, कुंभ 2027 से पहले 90% विकास कार्य पूरे करने का लक्ष्य

यवतमाल में नर्स की धारदार हथियार से हत्या, अवधूतवाड़ी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 घंटे में आरोपी को दबोचा

युवराज कुछ समझ पाता 3 आरोपी और आ गए। आरोपियों ने युवराज को घेर लिया। उसकी बाइक साइड में लगाकर पास खड़े ऑटो में ले गए। वहां चाकू की नोक पर उसकी सोने की अंगूठी, चेन, चांदी का ब्रासलेट, मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद भी आरोपी युवराज से पैसों की मांग कर रहे थे। जान के डर से युवराज ने उन्हें अपने साथ बुटीबोरी चलने को कहा। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पांचवें साथी को फोन किया।

घर जाकर भी वसूली रकम

वह कार क्र. एम. एच.49-बी, डब्लू. 3042 पर तत्काल वहां पहुंच गया। इसके बाद युवराज को कार में अपहरण कर यूटीबोरी ले जाया गया। युवराज ने अपनी पत्नी से लैपटॉप का बैग मंगाया। उसमें से 50,000 रुपये देकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लैपटॉप बैग में रखे कुल 1.99 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। युवराज ने बूटीबोरी थाने पहुंचकर शिकायत की, घटनास्थल कुकडे लेआउट होने के कारण उसे अजनी थाने भेजा गया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कवाड़े ने मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में मेहरबान मानसून, झमाझम बारिश से मौसम हुआ ठंडा-ठंडा कूल-कूल; 24 घंटे में 6.3 डिग्री गिरा तापमान

तत्काल अजनी पुलिस जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तरुण, मनीष और अक्षय को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। पूछताछ में पता चला कि युवराज को जाल में फंसाने वाली लड़की आरोपी गौरव की परिचित है। अन्य आरोपी उसे नहीं जानते। गौरव ने ही अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। इंस्पेक्टर कवाड़े ने नागरिकों से अपील की है कि यदि इस तरह किसी को लूटा गया है तो बिना डरे पुलिस से शिकायत करें।

Honey trap case youth nagpur robbed of rs 4 24 lakh three arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 10:25 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Honeytrap
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Robber Arrested

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.