महाराष्ट्र में दो साल बाद मनाई गई धूमधाम से होली, कई नेता भी रंगों के त्यौहार में रंगे
- Written By: आसिफ सईद
Photo:@@KishoriPednekar/Twitter
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण की स्थिति में सुधार होने के साथ ही, पिछले दो साल में पहली बार शुक्रवार को उत्साह के साथ होली का त्यौहार (Holi 2022) मनाया जा रहा है। मुंबई, पुणे और जलगांव में लोग अपने घरों से निकलकर एक दूसरे को रंग और अबीर लगा रहे हैं तथा ढोल नगाड़ों की आवाज पर झूमते नजर आ रहे हैं। तटीय कोंकण क्षेत्र में दो साल के बाद परंपरागत रूप से होली मनाई जा रही है।
मुंबई में पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने लोगों को रंग लगाकर त्यौहार मनाया। शिवसेना के विधायक भास्कर जाधव ने रत्नागिरी जिले के चिपलून में ‘पालकी’ नृत्य में भाग लिया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने नागपुर जिले में अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाया।
रंगात रंगून साऱ्या.. रंग माझा वेगळा… रंगपंचमी च्या रंगीत शुभेच्छा!! pic.twitter.com/IhMOy8mS8V — Kishori Pednekar (@KishoriPednekar) March 18, 2022
भाजपा के विधायक राम कदम ने मुंबई के घाटकोपर में होलिका जलाकर राज्य सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित किया। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्वीट कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
