GSTR-3B की आखिरी तारीख पर सिस्टम ठप: जीएसटी पोर्टल फेल, व्यापारी परेशान-सरकार और इंफोसिस पर सवाल
Nagpur GST Portal Down: GSTR-3B रिटर्न की अंतिम तिथि पर जीएसटी पोर्टल ठप पड़ने से देशभर के करदाता परेशान हैं। तकनीकी खामी के चलते रिटर्न फाइलिंग प्रभावित, सरकार और सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
जीएसटी पोर्टल डाउन( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Business Tax Problems: नागपुर जिले में आज जीएसटीआर-3बी मासिक रिटर्न भरने की अंतिम तिथि है, लेकिन जीएसटी पोर्टल पर आई भीषण तकनीकी खराबी ने देशभर के करदाताओं और व्यापारियों की मुश्किले बढ़ा दी हैं। कई महीनों की शांति के बाद एक बार फिर सरकारी वेबसाइट के काम न करने से टैक्स प्रोफेशनल्स और व्यापारियों में सरकार और इंफोसिस के खिलाफ गहरा असंतोष देखा जा रहा है।
सरकार और जीएसटी काउंसिल की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण
मेहता ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वेबसाइट में इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद सरकार, जीएसटी काउंसिल या जीएसटीएन की ओर से अब तक कोई स्पष्टीकरण या जवाबदेही तय नहीं की गई है। कई महीनों बाद पोर्टल पर इस तरह का ‘कैश’ देखने को मिला है, जिससे व्यापारियों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
NVCC की मांग 3 दिन बढ़े अंतिम तारीख
व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए सरकार से जीएसटीआर-उबी भरने की समय-सीमा कम से कम 3 दिन बढ़ाने की पुरजोर मांग की है। उनका तर्क है कि तकनीकी खराबी सरकार की व्यवस्था में है, इसलिए इसका खामियाजा व्यापारियों को ब्याज और लेट फीस के रूप में नहीं भुगतना चाहिए अगर तारीख नहीं बढ़ाई गई, तो हजारौ करदाता अनचाहे कानूनी दंड के दायरे में आ जाएंगे, जी उनके साथ अन्याय होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘मराठी नहीं आती तो लाइसेंस रद्द’, प्रताप सरनाईक के फैसले के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख
महाराष्ट्र ने रचा इतिहास: ‘मिशन कर्मयोगी’ के साधना सप्ताह में देश में नंबर 1, CM फडणवीस ने दी बधाई
छूटा बचपन: सोलापुर से सामने आए नाबालिग गर्भधारण के 34 मामले, POCSO के तहत कार्रवाई शुरू
यवतमाल में सरकारी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू; पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कामकाज पूरी तरह ठप
सिस्टम की विफलता के कारण टैक्स पेयर पर आर्थिक बोझ डालना ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के दावों के विपरीत है। फिलहाल सभी की नजरें जीएसटी काउंसिल के अगले कदम पर टिकी है कि क्या आज रात तक तारीख बढ़ाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है या नहीं।
पोर्टल पर आ रही हैं समस्याएं
जीएसटी विशेषज्ञ और व्यापारी संगठन एनवीसीसी की टैक्स कमेटी के कन्वीनर रितेश मेहता ने पोर्टल की बदहाली पर चिताई है।
वैबसाइट एक्सेस: कई घंटों से पोर्टल ओपन ही नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर: चुनावी रिश्वत केस में विधायक को राहत, साड़ी-नकद बांटने के आरोपों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; FIR की रद्द
डेटा सेविंग एररः यदि लॉगिन हो भी रहा है, तो भरा गया डेटा सेव नहीं हो पा रहा, पेमेंट गेटवे चालान का भुगतान करने में तकनीकी बाधाए उस रही है।
ओटीपी की समस्याः वेरिफिकेशन के लिए जरूरी ओटीपी समय पर प्राप्त नहीं हो रहे हैं।
