Nanded-Hingoli-Parbhani Earthquake: महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड और हिंगोली जिलों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक ही रात में चार बार जमीन हिली, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई सालों में यह पहली बार है जब एक ही रात में लगातार चार भूकंप दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि झटके रात 1:37 बजे से 3:23 बजे के बीच महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 से 4.6 के बीच थी। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
महाराष्ट्र में एक साथ 4 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक साथ 4 बार भूकंप के झटके लगने से खौफ का माहौल छा गया। लोग आधी रात को नींद में घर से बाहर अपनी जान बचाकर भागे। गनीमत रही कि भूकंप के झटकों की तीव्रता कम थी, जिसके कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, लोगों में डर का माहौल छा गया।
यह भी पढ़ें - SIT का तीसरा और आखिरी अयोध्या दौरा! राम मंदिर चोरी केस में होने वाली हैं कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां?
भूकंप के झटके आधी रात को आए, इसलिए उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। लगातार दो झटके महसूस होने के कारण लोगों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया। प्रशासन ने कहा है कि सुबह तक और झटके आने की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि भूकंप की पहले से सटीक भविष्यवाणी संभव नहीं होती, इसलिए लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है।
जिला कलेक्टर राहुल कार्डिले ने नागरिकों से अपील की है कि यदि दोबारा भूकंप के झटके महसूस हों तो तुरंत घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर पहुंचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।