Hingoli News: हिंगोली में दर्दनाक हादसा, कयाधू नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
Two Youths Drowned: हिंगोली जिले के घोटा क्षेत्र में कयाधू नदी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बैल धोने और बकरियां चराने के लिए नदी किनारे गए थे।
River Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Kayadhu River Accident: हिंगोली जिले के घोटा क्षेत्र में कयाधू नदी के पात्र में बैल धोने गए दो युवकों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों का घोटा गांव में शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। घोटा गांव निवासी कृष्णा बालाजी अटक और उसका मित्र गणेश उर्फ बंटी अर्जुन पावडे बैल धोने और बकरियां चराने के लिए कयाधू नदी के किनारे गए थे।
खोज में मिले दोनों के शव
दोपहर के समय दोनों नदी के एक ऐसे हिस्से में उतर गए, जहां पानी काफी गहरा था और गड्ढा बना हुआ था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से दोनों युवक डूबने लगे। बाहर निकलने के प्रयास में वे नदी के गड्ढे में जमा कीचड़ में फंस गए और उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
सीजेपी के प्रोटेस्ट में जाएंगे उद्धव ठाकरे! प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान, बोले- हर कोई इस आंदोलन से जुड़े
मेयर के पत्र पर तत्काल कार्रवाई, CM की अध्यक्षता में संभाजीनगर नई जलापूर्ति योजना की समीक्षा बैठक 15 जुलाई को
अकोला में अनुसूचित जाति जागृति ऐक्य परिषद संपन्न, आरक्षण उपवर्गीकरण पर हुई चर्चा
चंद्रपुर जिले ने पेश की मिसाल, सत्र 2026-27 में 94 हजार से अधिक छात्रों को समय पर बांटे स्कूल यूनिफॉर्म
ये भी पढ़े: मानसून में समंदर न उगल दे कचरा! BJP विधायक अमित साटम की BMC से बड़ी मांग, तटों को बचाने का आया धांसू प्लान
बकरियां लौटीं लेकिन युवक नही
तलाश के दौरान मिले शव शाम के समय बकरियां घर लौट आईं, लेकिन दोनों युवक वापस नहीं आए। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने कयाधू नदी के पात्र में खोजबीन की, जहां दोनों के शव कीचड़ में फंसे हुए मिले। ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकाले। शव देखते ही परिजनों ने चीखपुकार मचा दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।
