- Hindi News »
- Maharashtra »
- Heatwave Urbanization Tree Cutting Nashik Climate Impact
ठंडी रातों वाला नासिक अब आग उगल रहा, 42°C पार तापमान, पेड़ों की कटाई से बढ़ी गर्मी; उठे पर्यावरण पर सवाल
Nashik Tree Cutting Effects: नासिक में तापमान 42°C पार, रात में भी राहत नहीं। पेड़ों की कटाई और तेजी से बढ़ते शहरीकरण ने शहर की ठंडी पहचान को भीषण गर्मी में बदल दिया।
- Written By: अंकिता पटेल

नासिक गर्मी, तापमान वृद्धि, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Heatwave News: एक समय में अपनी ठंडी ओस वाली रातों के लिए मशहूर नासिक शहर आज आग उगल रहा है। दिन की बात तो दूर है यहां रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पिछले कुछ समय से नासिक में तापमान का पारा 42 डिग्री सेंटीग्रेड के पार पहुंच चुका है, इस बार की गर्मी ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शहर में बढ़ते ताममान की सबसे बड़ी वजह शहर में बन रही इमारतें तथा पौधारोपण की कमी माना जा रहा है।
बढ़ते शहरी करण की वजह से शहर से हवा देने वाले वृक्ष लगातार कम होते जा रहे हैं, शहर के विकास का नाम देकर पेड़ों की कटाई की जा रही है आसपास के जंगलों को नष्ट करने का काम किया जा रहा है, हालांकि सरकार के इस विकास का विरोध जोर शोर से किया जा रहा है लेकिन विकास के आगे यह विरोध बौना साबित हो रहा है।
एक समय पर्यटकों की पहली पसंद था नासिक जो शहर कभी अपनी सुहावनी आबोहवा के लिए पर्यटकों की पहली पसंद हुआ करता था, वह अब भीषण गर्मी और तपती हवाओं के चंगुल में फंस गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक कुंभ को नई पहचान, 51 फीट ध्वजस्तंभ को मंजूरी, धर्म-संस्कृति का संगम
Ratnagiri Dead Fish River: सैकड़ों मछलियों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश, खेर्डी MIDC पर शक
नासिक में प्रकृति का अनोखा करिश्मा, अप्रैल में नांदुरमध्यमेश्वर में फ्लेमिंगो का आगमन; संगम पर गुलाबी नजारा
मुंबई: तरबूज खाने से 4 मौतों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, खाने में नहीं मिला जहर, जानें रिपोर्ट में क्या?
स्मार्ट सिटी’ और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच, नासिक के आम नागरिकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। विकास के नाम पर
पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से हजारों पेड़ों की कटाई की गई, उसका सीधा असर अब पर्यावरण पर दिखने लगा है। सड़कों के चौड़ीकरण और ऊंची इमारतों के निर्माण ने शहर के फेफड़ों को छलनी कर दिया है।
यही हाल रहा तो सबसे गर्म शहर बन कर रह जाएगा
- एक दौर था जब नासिक को हरा भरा शहर के रुप में जाना जाता था लेकिन बढ़ते कंक्रीटीकरण ने इसे कंक्रीट के जंगल के रूप में परिवर्तित कर दिया है।
- बुनियादी ढांचे के नाम पर पुराने वटवृक्षों और धनी हरियाली को बलि चढ़ा दिया गया।
- मिट्टी की जगह अब हर तरफ सीमेंट और हामर है, जो गमों को सौखकर रात के समय भी वातावरण को ठंडा नहीं होने देते।
- शहर के भीतर के बगीचे और वन क्षेत्र सिकुड़ते जा रहे हैं। यह केवल मौसम का बदलाव नहीं है, बल्कि हमारे पर्यावरण के साथ की गई छेड़छाड़ का नजा है।
- अगर अब भी हम नहीं संभाले तो आने वाली पीढ़ियों के लिए नासिक में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा
हम विकास के विरोधी नहीं है, लेकिन यह पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना बाहिए, नदियों और सड़कों का अंधाधुंध कांक्रीटीकरण और प्राचीन वृक्षों की कटाई प्रशासन के शून्य नियोजन को दर्शाती है, विकास के नाम पर प्राकृतिक संपदा का विनाश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह भी पढ़ें:-नासिक कुंभ को नई पहचान, 51 फीट ध्वजस्तंभ को मंजूरी, धर्म-संस्कृति का संगम
-निशिकांत पगारे, पर्यावरण ऐनी, नासिक
सिंहस्थ के नाम पर पेड़ों की कटाई और नदी के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड व्यर्यावरण के लिए घातक है। प्रशासन ‘ऑक्सीजन पार्क’ बनाने के बजाय कंक्रीट के निर्माण को प्राथमिकता दे रहा है, जो उनके शून्य नियोजन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।
-योगेषा बर्वे, पर्यावरण प्रेमी, नासिक।
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से संतोष भारस्कर की रिपोर्ट
Heatwave urbanization tree cutting nashik climate impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SCLR Phase-2 में बड़ी उपलब्धि: BKC-वाकोला आर्म पूरा, मुंबई को मिलेगा सिग्नल-फ्री कॉरिडोर
May 02, 2026 | 01:18 PMठंडी रातों वाला नासिक अब आग उगल रहा, 42°C पार तापमान, पेड़ों की कटाई से बढ़ी गर्मी; उठे पर्यावरण पर सवाल
May 02, 2026 | 01:17 PMIran Nuclear Weapons: ट्रंप की सख्त चेतावनी! NATO न दें ईरान को परमाणु हथियार, पलक झपकते ही मचेगी तबाही
May 02, 2026 | 01:13 PMSanpada Underpass Project: 440 पेड़ों पर असर, IIT मुंबई से मांगी वैकल्पिक योजना
May 02, 2026 | 01:05 PMनासिक कुंभ को नई पहचान, 51 फीट ध्वजस्तंभ को मंजूरी, धर्म-संस्कृति का संगम
May 02, 2026 | 01:04 PMRatnagiri Dead Fish River: सैकड़ों मछलियों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश, खेर्डी MIDC पर शक
May 02, 2026 | 01:03 PMBargi Dam Accident: 40 घंटे बाद भी लापता हैं 6 लोग, जारी है सर्च ऑपरेशन, टूट रही परिजनों की आस
May 02, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM












