- Hindi News »
- Maharashtra »
- Heatwave Nagpur Heatstroke Patients Rising Hospital Alert
नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
Nagpur Heatwave News: नागपुर में भीषण गर्मी के बीच उष्माघात और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल और मेयो अस्पताल में OPD का दबाव बढ़ा, कुछ मौतों में हीटस्ट्रोक की आशंका जताई गई।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर गर्मी, उष्माघात, हीटवेव असर,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Heatstroke Cases: नागपुर ऑरेंज सिटी भीषण गर्मी के दौर से गुजर रही है। दिन में सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। वहीं रात के वक्त भी राहत नहीं मिल रही है। कूलर काम नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि उष्माघात से प्रभावित मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है। मेडिकल और मेयो की ओपीडी में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हो रहे हैं।
इस बीच मेडिकल के शव विच्छेदन गृह में 2 दिनों के भीतर करीब 4 अज्ञात व्यक्तियों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाये गये, लावारिस अवस्था में मिले होने से उष्माघात का संदेह व्यक्त किया जा रहा है लेकिन अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को एक शव वाठोडा क्षेत्र के तहत स्मित बार के पास फुटपाथ पर मिला। उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई। वहीं गणेशपेठ एसटी स्टैंड के पास एक महिला का शव मिला। उम्र 45-50 आंकी गई है।
पोस्टमार्टम कर पुलिस को सौंपीं लावारिस लाशें
जबकि दो शव मंगलवार को मिले थे। भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कते फुटपाथ पर लावारिस अवस्था में रहने वाले लोगों की बढ़ जाती है। भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी से डिहाईड्रेशन होता है। इससे कई बीमारियां हो सकती हैं। बेन स्ट्रोक, बीपी बढ़ना, अटैक जैस कारणों से मौत भी हो सकती है। हालांकि उष्माघात में शुरुआत में जुकाम होता है लेकिन कई बार जुकाम की ओर नजरअंदाज करने पर सीधे मौत भी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
नासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
ठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
नासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
यह भी पढ़ें:-नागपुर कोराडी विवाद: सिगरेट पीते वक्त शुरू हुआ झगड़ा, देर रात बन गया मर्डर केस; नाबालिग समेत 4 अरेस्ट
मेडिकल के शव विच्छेदन गृह से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिनों के भीतर 4 अज्ञात व्यक्तियों के शव लाये गये, इनका पीस्टमार्टम कर पुलिस को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में उष्माघात होने से इनकार किया गया है।
लेकिन अधिकृत पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। अवसर देखने में आता है कि भीषण गर्मी और भीषण ठंड लावारिस अवस्था में रहने वालों पर कहर बरपाती है। इस सीजन में सबसे अधिक लावारिस शव पोस्टमार्टम के लिए आते हैं।
Heatwave nagpur heatstroke patients rising hospital alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











