Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाय गर्मी! महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सूर्यदेव ने बरपाया कहर, 45.6 डिग्री पहुंचा पारा…राजस्थान का चुरू छूटा पीछे

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रविवार को 44.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक माना गया था, सोमवार को इस तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ और तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंच गया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 22, 2025 | 03:14 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पिछले 2 दिनों से जिले में सूरज आग बरस रहा है। जिले में सोमवार को 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सिर्फ राज्य या देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में सर्वाधिक बताया जा रहा है। जिले में रविवार को 44.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक माना गया था, सोमवार को इस तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ और तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंच गया।

जिले में दर्ज हुआ यह तापमान न केवल विदर्भ या महाराष्ट्र में सर्वाधिक रहा अपितु यह तापमान समूचे विश्व में सर्वाधिक घोषित हुआ। विश्व के तापमान का ब्यौरा देने वाली वेबसाईट के अनुसार चंद्रपुर का यह तापमान समूचे भारत में अत्यधिक दर्ज हुआ है। वेबसाइट के अनुसार देश के सबसे 15 गर्म शहरों में चंद्रपुर अव्वल रहा है।

इस सूची में 15 में से 11 शहर भारतवर्ष से संबंधित है। जिनमें झारसगुड़ा, ब्रम्हपुरी, अमरावती, सिद्धी, राजनांदगांव, प्रयागराज, खजुराहो, अकोला और आदिलाबाद का समावेश है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में आये परिवर्तन के साथ तापमान में हुई वृध्दि के फलस्वरूप में समूचे मध्यभारत में सबसे उष्ण तापमान वाले चंद्रपुर जिले का तापमान आज सोमवार को अधिकतम 45.6 डिग्री के पार चला गया। समूचे विदर्भ ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज भी चंद्रपुर सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। लू लगने से एक महिला की मौत हुई है।

24 तक यलो अलर्ट जारी

प्रादेशिक मौसम विभाग अनुसार पश्चिम और वायव्य दिशा से लू की लपटों के आगमन के चलते तापमान में वृध्दि हुई है और इसके चलते अगले दो दिनों में उष्णता और बढ़ेगी, मौसम विभाग की माने तो तापमान में औसतन चार से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके चलते अगले दो दिनों में विदर्भ में लू का प्रमाण बढ़ेगा। प्रशासन ने भी लोगों को लू से बचने की सलाह दी है। आने वाले 24 अप्रैल तक यलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन एवं मौसम विभाग ने नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने को कहा है।

सुबह 10 बजे ही दोपहर 12 बजे जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा था। दोपहर 12 से 2 बजे के बीच तो मौसम में आयी बदलाव के साथ सूरज की तेज किरण त्वचा में जलन और घबराहट निर्माण कर रही थी। जिसके चलते बच्चों और वृद्धों को इससे काफी असुविधा महसूस हुई। चंद्रपुर जिलो वैसे भी सबसे उष्णता वाले क्षेत्र के रूप में गिना जाता है। वैसे देखा जाए तो हर वर्ष अप्रैल माह में तापमान औसतन 42 से 44 डिग्री ही रहता है और मई के अंतिम दिनों में तापमान में वृद्धि होकर यह तापमान 45 डिग्री के पार हो जाता है परंतु इस बार अप्रैल में ही आसमान आग उगल रहा है आने वाले दिनों में लू की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में गर्मी के फिर जोर पकड़ने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, बीते चौबीस घंटे मे राज्य में कुछ जगहों पर लू दर्ज की गई। उसने बताया कि इस अ‍वधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है।

Heatwave hits chandrapur temperature soars to 45 6 surpasses churu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2025 | 10:21 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Heat Wave
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, इस दिन तक राहत के आसार नहीं

2

उत्तर भारत में शीतलहर, महाराष्ट्र में भी ठंड का प्रकोप तेज, साल के अंत तक बना रहेगा सर्द मौसम 

3

चंद्रपुर में सियासी दंगल, ‘बड़े भाई’ बने भाजपा और कांग्रेस, मे आय कम इन सर? कहने की आई नौबत

4

किडनी तस्करी: मास्टरमाइंड निकला कंबोडिया का डॉक्टर, वायरल वीडियो ने खोले राज, पुलिस के हाथ लगे सबूत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.