Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्वी विदर्भ में बरसाती बाढ़ से हाहाकार, CM फडणवीस बोले- स्थिति नियंत्रण में

Maharashtra News: पूर्वी विदर्भ में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लेकिन सरकार का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।NDRF और SDRF की टीम तैयार है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 09, 2025 | 06:54 PM

महाराष्ट्र में भारी बारिश पर बोलते सीएम फडणवीस

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पूर्वी विदर्भ में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में बरसाती बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लेकिन सरकार स्थिति नियंत्रण में होने का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। NDRF और SDRF की टीम विषम परिस्थितियों में हालात से निपटने के लिए तैयार है। लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने नागरिकों से भी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य के विदर्भ क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले नागपुर और वर्धा जिले की नदियों और नाले उफान पर हैं। सारुल में यशोदा नदी के पुल से 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यशोदा नदी में बाढ़ के कारण आलमदोह से अल्लीपुर मार्ग बंद कर दिया गया है, तो वहीं वर्धा से रालेगांव मार्ग भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Thane: मेट्रो-9, सूर्या परियोजना और आईटी हब का वादा, फडणवीस का मीरा-भाईंदर में चुनावी रोडमैप

फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

इसी तरह हिंगणघाट और देवली तालुका के गांवों का जिले से संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों को चेतावनी जारी की है। गांवों में बाढ़ का पानी घुसने की आशंका है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने विदर्भ के नागपुर, अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा, यवतमाल, अकोला, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, वर्धा और गढ़चिरौली जिलों सहित कोंकण, और मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विधानसभा में उठा मुद्दा

विधानसभा सदस्य नाना पटोले ने विदर्भ में बाढ़ के कारण बिगड़े हालात का मुद्दा बुधवार को सदन में उठाया. जिसके जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाढ़ की स्थिति के कारण कुछ यात्री एसटी में फंस गए थे। उन्हें पास के एक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके बाद, सभी यात्रियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।

गढ़चिरौली से नागपुर (आर्मोरी) मार्ग बंद है और वैकल्पिक मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। गोसीखुर्द बांध से पानी छोड़े जाने के कारण, गढ़चिरौली तक के सभी नागरिकों को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी दी गई है। नागपुर शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति से संबंधित एजेंसियां पूरी तरह वाकिफ हैं।

नागरिकों की सुविधा के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस बाढ़ में एक व्यक्ति के बह जाने की भी खबर है। नागपुर जिले में अभी भी ऑरेंज अलर्ट जारी है, इसलिए संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर जिले के नागरिकों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Havoc due to rainy floods in east vidarbha maharashtra cm fadnavis said situation is under control

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2025 | 06:54 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly
  • Maharashtra Heavy Rains
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Rain Upadte

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.