- Hindi News »
- Maharashtra »
- Harshwardhan Sapkal Congress Fir Tipu Sultan Shivaji Maharaj Comparison Pune
महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल! शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना पर हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ FIR दर्ज
Tipu Sultan vs Shivaji Maharaj Controversy: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पर पुणे में FIR दर्ज। टीपू सुल्तान की तुलना शिवाजी महाराज से करने पर भाजपा ने दर्ज कराया मामला।
- Written By: प्रिया जैस

हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Harshwardhan Sapkal FIR Pune: देश में एक बार फिर टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से किए जाने के बाद से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ अब पुणे में भाजपा नेता धीरज घाटे ने मामला दर्ज कराया है।
बीजेपी नेता की शिकायत में कहा गया है कि टीपू सुल्तान मुस्लिम शासक थे, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू समाज के आराध्य और स्वराज के प्रतीक हैं। इस तरह की तुलना से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह विवाद उस समय सामने आया जब मालेगांव नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय में टीपू सुल्तान का चित्र लगाए जाने को लेकर शिवसेना और कुछ अन्य संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने यह टिप्पणी की थी।
सम्बंधित ख़बरें
गिरगांव पुल निर्माण पर सैफी हॉस्पिटल के खिलाफ प्रदर्शन, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का बड़ा ऐलान
भंडारा की सामाजिक कार्यकर्ता को पालकमंत्री ने किया सम्मानित, गरीब व दिव्यांग के लिए ब्रांड एंबेसडर
यूनिफॉर्म और किताबों के बाद अब बैग भी मुफ्त देगी सरकार; महाराष्ट्र के लाखों छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
BMC का गड्ढा मुक्त मुंबई अभियान तेज, मानसून से पहले 770 मीटर सड़क होगी कंक्रीट
कांग्रेस नेता ने क्या कहा था?
आपको बताते चलें, कि हर्षवर्धन सपकाल ने अपने बयान में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, साहस और स्वराज की भावना से प्रेरित होकर ही टीपू सुल्तान ने आगे चलकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने टीपू सुल्तान को एक महान योद्धा बताते हुए उन्हें भारत का सच्चा सपूत कहा और यह भी कहा कि उन्हें साहस और राष्ट्र के लिए संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा
बीजेपी ने जताई आपत्ति
बीजेपी नेता धीरज घाटे ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज को हिंदू समाज में भगवान के समान माना जाता है और इस तरह की तुलना से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस ने इस मामले में हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 192, 196(1), 196(2), 352 और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Harshwardhan sapkal congress fir tipu sultan shivaji maharaj comparison pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गिरगांव पुल निर्माण पर सैफी हॉस्पिटल के खिलाफ प्रदर्शन, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का बड़ा ऐलान
Feb 15, 2026 | 01:33 PMभंडारा की सामाजिक कार्यकर्ता को पालकमंत्री ने किया सम्मानित, गरीब व दिव्यांग के लिए ब्रांड एंबेसडर
Feb 15, 2026 | 01:32 PMम्यूनिख में आसिम मुनीर: गेट पर रोका गया पाकिस्तानी सेना प्रमुख का रास्ता, वीडियो हुआ वायरल
Feb 15, 2026 | 01:31 PMPM Kisan 22nd Installment: आ गई तारीख…इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार
Feb 15, 2026 | 01:31 PMयूनिफॉर्म और किताबों के बाद अब बैग भी मुफ्त देगी सरकार; महाराष्ट्र के लाखों छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
Feb 15, 2026 | 01:26 PMसद्गुरु के साथ महाशिवरात्रि मनाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लिंग भैरवी महा यात्रा में होंगे शामिल
Feb 15, 2026 | 01:25 PMBMC का गड्ढा मुक्त मुंबई अभियान तेज, मानसून से पहले 770 मीटर सड़क होगी कंक्रीट
Feb 15, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब
Feb 15, 2026 | 12:58 PM
T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबला आज, महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं, देखें वीडियो
Feb 15, 2026 | 12:50 PM
‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
Feb 15, 2026 | 12:42 PM
आजादी की जंग और वफादारी पर ओवैसी का वार: ‘BJP-RSS बताएं उनके कितने लोग अंग्रेजों की लड़ाई में मरे?’, Video
Feb 15, 2026 | 12:34 PM
UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM










