Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सत्ता के दलाल फाइव स्टार…हर्षवर्धन सपकाल ने खोली महायुति की पोल, बोले- जनता के लिए पैसे नहीं और अमित शाह के लिए डेढ़ करोड़…!

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मंगलवार को महाराष्ट्र की सरकार पर जमकर हमला बोला है। सपकाल ने अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे के खर्च का हवाला देते हुए राज्य के वित्तीय स्थिति को लेकर सवाल उठाए है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Apr 22, 2025 | 01:43 PM

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मंगलवार को महाराष्ट्र की सरकार पर जमकर हमला बोला है। सपकाल ने राज्य के वित्तीय स्थिति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का कहना है कि राज्य वित्तीय संकट में है। सरकार वित्तीय संकट का हवाला दे रही है लेकिन राज्य में भ्रष्टाचार कम नहीं हो रहा है। सरकार के पास राज्य की जनता के लिए पैसा नहीं है लेकिन फालतू के कामों में पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए सरकार के खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा कि सरकार का कहना है कि राज्य में वित्तीय संकट है और वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दी गई।

हर्षवर्धन सपकाल का पोस्ट

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने एक समाचार पत्र में छपे विज्ञापन को पोस्ट करते हुए लिखा कि “राज्य में वित्तीय संकट होने का बात कर सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दी। लाडकी बहनों को 2,100 प्रति माह नहीं दिए, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया और चौंडी में होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए मंडप और व्यवस्था पर 150 करोड़ रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं।”

राज्य आर्थिक अडचणीत असल्याचं सांगत सरकारने
ज्येष्ठ नागरिक तीर्थक्षेत्र योजना बंद केली.

लाडक्या बहिणींना प्रति महिना २१०० रुपये दिले नाहीत.

शेतकरी कर्जमाफी केली नाही.

आणि चोंडी येथे होणा-या मंत्रिमंडळ बैठकीच्या मंडप आणि व्यवस्थेसाठी १५० कोटी रुपयांची उधळपट्टी केली जात आहे.… pic.twitter.com/xV0k8CYFMq

— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) April 22, 2025

अमित शाह के दौर पर किए खर्च पर उठाए सवाल

सपकाल ने पिछले दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री के लिए किए खर्च पर सवाल उठाते हुए लिखा कि “एक सप्ताह पहले जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद सुनील तटकरे के घर गए थे, तब भी हेलीपैड पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।”

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में बैठे सत्ता के दलाल पांच सितारा सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं, जिससे जनता आर्थिक कठिनाई में है।

चुनाव के बाद राशि बढ़ाने का किया था वादा

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना” को लेकर लगातार सवाल उठाता रहा है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों से पहले महायुति सरकार ने इस योजना को लागू किया था, और चुनाव के बाद इसकी राशि बढ़ाने का वादा किया था।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

विधानसभा चुनाव में महायुति की बंपर जीत के बाद विपक्ष इस योजना के तहत 2100 रुपए प्रति माह देने की बात याद दिलाता रहा। इस साल पेश किए बजट में इसकी बढ़ाने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद से राज्य की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठने रहे है। इसी पर आज हर्षवर्धन सपकाल ने एक बाद फिर से हमला बोला है।

Harshvardhan sapkal questioned the mahayuti government about the financial condition of the state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP
  • Congress
  • Harshwardhan Sapkal
  • Maharashtra Government
  • Mahayuti

सम्बंधित ख़बरें

1

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

2

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

3

Chandrapur News: अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाएं, कांग्रेस ने उप-विभागीय अधिकारियों से की मांग

4

जिमलगट्टा आश्रमशाला के 9 शिक्षकों पर 423 छात्रों का जिम्मा, खतरे में छात्रों का शैक्षणिक भविष्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.