PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
PM Modi Appeal Oil Prices: ईंधन बचत की पीएम मोदी की अपील के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने अपने सुरक्षा काफिले में पुलिस एस्कॉर्ट वाहन का उपयोग बंद करने का फैसला लिया है।
- Written By: अंकिता पटेल
ईंधन बचत, पीएम मोदी अपील,(सोर्स: सौजन्य AI)
PM Modi Appeal Fuel Saving: चंद्रपुर ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस आयात पर भी पड़ने लगा है। इसी पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन और गैस की बचत करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री की इस अपील को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने तत्काल स्वीकार करते हुए अपने सुरक्षा काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट वाहन का उपयोग बंद करने का निर्णय लिया है। हंसराज अहीर ने जारी बयान में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक प्रतिक्रिया देनी चाहिए। ईंधन बचत का यह छोटा प्रयास देशहित में महत्वपूर्ण है। इसी कारण मैंने अपने सुरक्षा काफिले में एस्कॉर्ट वाहन का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। आवश्यकता अनुसार ही वाहनों का उपयोग किया जाएगा।
कच्चे तेल के दाम बढ़ने की संभावना
वर्तमान में ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य तथा अन्य प्रमुख समुद्री मागाँ पर परिवहन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। इससे भारत जैसे बड़े आयातक देशों के सामने कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
यह भी पढ़ें:-केंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी, नागपुर एयरपोर्ट बनेगा और आधुनिक; विदर्भ की उड़ान को नई रफ्तार
ऐसे में केंद्र सरकार ईंधन बचत को सबसे प्रभावी उपाय मान रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने, कारपूलिंग अपनाने, अनावश्यक यात्राओं से बचने और घरेलू गैस का सीमित उपयोग करने की अपील की थी।
इसराज अहीर का यह फैसला मोदी की अपील पर सामने आई पहली प्रतिक्रिया है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी इसी दिशा में कदम उठा सकते हैं। केंद्र सरकार ईंधन बचत को लेकर जनजागरण अभियान और तेज करने की तैयारी में है।
