Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में मानसून का अता-पता नहीं, पहले ही हटा दिए ग्रीन नेट! चौराहों पर धूप और उमस से उबल रहे वाहन चालक

Nagpur Green Net: नागपुर में मानसून आने से पहले ही प्रमुख चौराहों से ग्रीन नेट हटा दिए गए हैं, जिससे तेज धूप और उमस के बीच दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 20, 2026 | 01:35 PM

नागपुर, ग्रीन नेट, ट्रैफिक सिग्नल,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Traffic Signals: नागपुर सिटी में मानसून की प्रतीक्षा अभी जारी है लेकिन इससे पहले ही प्रमुख चौराहों पर लगाए गए ग्रीन नेट हटा दिए गए हैं। परिणामस्वरूप दोपहिया वाहन चालकों, ऑटो चालकों और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले हजारों लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। करीब 1 हफ्ता पहले ही ग्रीन नेट निकाल लिए गए थे। ऐसे में दोपहर के समय चौराहों पर कुछ मिनटों के लिए भी रुकना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

शहर में हर वर्ष गर्मी के मौसम में नागपुर महानगरपालिका की ओर से प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों एवं व्यस्त चौराहों पर ग्रीन नेट लगाए जाते हैं। इनका उद्देश्य सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालकों को धूप से राहत देना होता है। इस वर्ष भी शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर यह व्यवस्था की गई थी। हालांकि मानसून के आगमन से पहले ही अधिकांश स्थानों से ग्रीन नेट हटा दिए गए हैं।

शहर में पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी और उमस बनी हुई है। दोपहर के समय तेज धूप और तापमान अधिक होने से लोगों को परेशानियां बढ़ गई हैं। ऐसे में चौराहों पर छांव की व्यवस्था समाप्त होने से वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन सवार, बुजुर्ग और महिलाएं इस स्थिति से अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

El Nino और जल संकट से निपटने की दिशा में गड़चिरोली का बड़ा कदम, 18,750 टीएमसी वॉटर स्टोरेज निर्मित

कात्रज-कोंढवा मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, फ्लाईओवर कार्य के चलते लागू किए गए नए नियम

गड़चिरोली के मूलचेरा में रंगदारी मामले से वन विभाग में हड़कंप, ACB ने एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा

नागपुर मोमिनपुरा अपडेट: मनपा आयुक्त इटनकर का दौरा, ई-लाइब्रेरी और स्कूल प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की हिदायत

2 दिन की बारिश में व्यवस्था खत्म

नागरिकों का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से मानसून के आगमन में अभी कुछ समय लगने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ग्रीन नेट हटाने का निर्णय जल्दबाजी में लिया गया प्रतीत होता है। बीते दिनों इक्का-दुक्का दिन हुई बारिश के बाद ही इसे निकाल लिया गया। लोगों का मानना है कि नियमित वर्षा शुरू होने तक इन नेट्स को यथावत रखा जाना चाहिए था। इससे सड़क पर चलने वाले हजारों लोगों को राहत मिलती।

तापमान 41 के पार बरकरार

बता दें कि सिटी का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिसे के बीच बना हुआ है। कई वाहन चालकों ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नलों पर लाल बत्ती के दौरान 2 से 3 मिनट तक धूप में खड़ा रहना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर मोमिनपुरा अपडेट: मनपा आयुक्त इटनकर का दौरा, ई-लाइब्रेरी और स्कूल प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की हिदायत

दोपहर के समय यह स्थिति और अधिक कष्टदायक हो जाती है। पहले ग्रीन नेट के कारण कुछ हद तक राहत मिल जाती थी लेकिन अब चौराहों पर सीधे धूप का सामना करना पड़ रहा है।

मनपा ने खर्च किए थे 65 लाख रुपये

चौक-चौराहों पर ग्रीन नेट लगाने के लिए 65 लाख रुपये का फंड मंजूर किया गया था। हालांकि काम देरी से शुरू होने के बाद कछुआ गति से किया गया। एक ओर जहां ग्रीन नेट लगाने में प्रशासन की सुस्ती दिखाई दी वहीं दूसरी ओर निकाले का काम फुर्ती से करते हुए 2 दिन में पूरा कर लिया गया। लोगों का कहना है कि 65 लाख खर्च करने के बावजूद ग्रीन नेट मानसून के पहले निकालना जनता के पैसों की बर्बादी है।

Green nets removed nagpur traffic signals heatwave commuters face trouble

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 01:35 PM

Topics:  

  • Green Net Project
  • Heat Wave
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Traffic Management

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.