गोरेवाड़ा सफारी बुकिंग में कटौती से पर्यटक परेशान, 18 से घटकर 7 बसें ऑनलाइन; एडवांस टिकट व्यवस्था पर उठे सवाल
Nagpur International Zoo: गोरेवाड़ा जू में ऑनलाइन सफारी बसों की संख्या घटने से पर्यटकों की परेशानी बढ़ी है। एडवांस बुकिंग प्रभावित होने से सफारी टिकट उपलब्धता को लेकर चिंता जताई जा रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
गोरेवाड़ा जू सफारी बुकिंग,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Online Safari Bus Reduction: नागपुर बालासाहब ठाकरे गोरेकड़ा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर देश के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है जो 1,914 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। अपने विशाल खुले मैदानों में सफारी के लिए प्रसिद्ध यह चिड़ियाघर बाघों, तेंदुओं, भालुओं और शाकाहारी जानवरों का घर है। यहां वन्यजीवों के दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं।
बता दें कि अब गोरेवाड़ा में ऑनलाइन जू सफारी बुकिंग की संख्या घटा दी गई है। पूर्व में गोरेवाड़ा जू की ऑनलाइन वेबसाइट द्वारा 18 सफारी बसें उपलब्ध थीं। अब ऑनलाइन में केवल 7 सफारी बसे उपलब्ध रह गई हैं।
ऑनलाइन सफारी बसों की संख्या घटने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जू सफारी की कन्फर्म टिकट के लिए पर्यटक एडवांस बुकिंग को प्राथमिकता देते हैं। इससे सफारी 100 प्रश सुनिश्चित हो जाती है। वहीं ऑफलाइन बुकिंग में सफारी बसों की सीटें फुल होने की संभावना बढ़ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत पहुंचे मुरलीधर मोहोल के द्वार, सियासत के दुश्मन जब घर आकर मिले, तो क्या हैं इसके मायने?
नागपुर विश्वविद्यालय की अनोखी पहल, किसानों के लिए विकसित ‘फ्रूट वेंडर मशीन’, अब खेतों के फल सीधे बाजार तक
कोल्हापुर यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग का बड़ा एक्शन, DGP लिखा पत्र, 7 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट
अंबाझरी के गिरते जलस्तर और प्रदूषण से उद्योगों पर संकट, हिंगना इंडस्ट्रीज ने जल गुणवत्ता पर जताई गंभीर चिंता
गर्मी में मायूस लौटने की नौबत
बढ़ते तापमान के साथ तेज दूध और भीषण गर्मी कहर ढा रही है। सुबह से शाम तक गर्मी लोगों को हलाकान कर रही है। ऐसे में यदि पर्यटकों को एसी बसों में सकारी का आनंद लेना हो तो ऑफलाइन बुकिंग पर निर्भर होना पड़ गया है। यदि ऑफलाइन सकारी बसें फूल हो जाएं तो पर्यटकों को भीषण गर्मी से मायूस लौटना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर विश्वविद्यालय की अनोखी पहल, किसानों के लिए विकसित ‘फ्रूट वेंडर मशीन’, अब खेतों के फल सीधे बाजार तक
प्रति घंटे केवल 1 बस उपलब्ध
अंतरराष्ट्रीय चिडियावर में सुबह 8:30 बजे से सफारी शुरू हो जाती है। ऑफलाइन बसे हर 15 मिनट में संचालित की जाती है।
वहीं ऑनलाइन बुकिंग में बसे हर आधे घंटे में उप्तमा होती थी। अब ऑनलाइन बसी की संख्या घटने के कारण प्रति घंटे केवल 1 बस पर्यटकों के लिए उपलब्ध है।
