महाराष्ट्र के लोगों के लिए खुशखबरी! इन 3 नए रूटों पर शुरू हुआ वंदे भारत ट्रेन का संचालन, देखें शेड्यूल
Vande Bharat Trains: पहले महाराष्ट्र में आठ वंदे भारत ट्रेनें चल रही थीं। भारतीय रेलवे के अनुसार, नई लॉन्च की गई ट्रेनें नागपुर-सिकंदराबाद, कोल्हापुर-पुणे और पुणे-हुबली रूट पर चलेंगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Vande Bharat Train | AI Image
Vande Bharat Trains: भारतीय रेल लगातार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के लिए तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किए। इसके साथ ही महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 11 हो गई है। ये नई ट्रेनें नागपुर-सिकंदराबाद, कोल्हापुर-पुणे और पुणे-हुबली रूट पर चलेंगी।
इससे पहले महाराष्ट्र में आठ वंदे भारत ट्रेनें चल रही थीं। ये ट्रेनें पश्चिम रेलवे और केंद्रीय रेलवे द्वारा संचालित की जा रही थीं, जिनमें मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-गांधीनगर, मुंबई-मडगांव, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-साईं नगर शिरडी, मुंबई-जालना, नागपुर-रायपुर और नागपुर-बिलासपुर रूट शामिल हैं।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट और शेड्यूल
कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित ख़बरें
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार! रेड अलर्ट के बीच लोकल ट्रेन सेवा पर असर, दादर से अंधेरी तक ट्रैफिक जाम
- चलने के दिन – बुधवार, शुक्रवार और रविवार
- पुणे से रवाना – दोपहर 2:15 बजे
- कोल्हापुर पहुंचने का समय : शाम 7:40 बजे
- वापसी: सुबह 8:15 बजे कोल्हापुर से रवाना, पुणे दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी
- स्टेशनों पर ठहराव: मिराज, सांगली, किर्लोसकरवाडी, कराड, सातार
पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस
- चलने के दिन : गुरुवार, शनिवार और सोमवार
- पुणे से रवाना : शाम 4:15 बजे
- हुबली पहुंचने का समय : रात 11:40 बजे
- वापसी : सुबह 5:00 बजे हुबली से रवाना, पुणे दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी
- स्टेशनों पर ठहराव : सातार, सांगली, मिराज, बेलगावी, धारवाड़
नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
- चलने के दिन : सप्ताह में 6 दिन, मंगलवार को बंद
- नागपुर से रवाना : सुबह 5:00 बजे
- सिकंदराबाद पहुंचने का समय : दोपहर 12:15 बजे
- वापसी : दोपहर 1:00 बजे सिकंदराबाद से रवाना, नागपुर रात 8:20 बजे पहुंचेगी
- स्टेशनों पर ठहराव : सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामगुंडम, काजीपट
आपको बताते चलें कि सरकार बंदे भारत ट्रेनों की संख्या हर स्टेट में बढ़ाने का काम कर रही है। ताकी रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिल सके। बंदे भारत ट्रेन रेल पटरी पर कापी तेज गती से दौड़ती है। बंदे भारत ट्रेन से लंबी दूरी काफी कम समय में तय हो जाती है। इस ट्रेन में समान्य ट्रेन के मुकाबले अच्छी फैसलिटी दी जाती है। आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि सरकार बहुत जल्द बंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन लॉन्च करेगी। इसको लेकर सरकार ने कई बार जानकारी शेयक की है।
ये भी पढ़ें – मुरबाद विधानसभा सीट: कांग्रेस ने खोला पंजा तो NCP ने लगाई हैट्रिक, जानिए इस बार कौन जीतेगा चुनाव?
